होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / बीबीसी हिंदी के संपादक अमित बरुआ का इस्तीफा

बीबीसी हिंदी के संपादक अमित बरुआ का इस्तीफा

बीबीसी हिंदी के संपादक अमित बरुआ जल्द ही संस्थान से इस्तीफा देने रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक आज उन्होंने एक मीटिंग में संस्थान के अन्य सहयोगियों के बीच इस बात की घोषणा की कि आगामी 30 जून बीबीसी में उनका अंतिम कार्यदिवस होगा। हालांकि जब हमने इस संदर्भ में अमित बरुआ से बात की तो उन्होंने अभी इस मसले पर किसी भी टिप्पणी से इनकार कर दिया। गौरतलब है कि अ

समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago

बीबीसी हिंदी के संपादक अमित बरुआ जल्द ही संस्थान से इस्तीफा देने रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक आज उन्होंने एक मीटिंग में संस्थान के अन्य सहयोगियों के बीच इस बात की घोषणा की कि आगामी 30 जून बीबीसी में उनका अंतिम कार्यदिवस होगा। हालांकि जब हमने इस संदर्भ में अमित बरुआ से बात की तो उन्होंने अभी इस मसले पर किसी भी टिप्पणी से इनकार कर दिया। गौरतलब है कि अमित बरुआ 2009 से बीबीसी हिंदी सेवा के साथ बतौर संपादक जुड़े हुए हैं। अमित बरुआ बीबीसी से पहले हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बतौर फॉरेन एडिटर जुड़े हुए थे। हिंदुस्तान टाइम्स के साथ वे वर्ष 2007 में जुड़े। उससे पहले 19 वर्ष तक द हिंदू के साथ काम करते रहे। द हिंदू में बतौर विदेश संवाददाता उन्होंने श्रीलंका, पाकिस्तान, साउथ-इस्ट एशिया से रिपोर्टिंग की है। अमित दो दशक से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। उन्होंने भारत में भी जम्मू-कश्मीर और पंजाब से कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट द हिंदू और साप्ताहिक मैगजीन फ्रंटलाइन के लिए दी हैं। इसके अलावा पाकिस्तान में अपने रिपोर्टिंग अनुभव पर डेटलाइन पाकिस्तान नाम से एक पुस्तक भी लिखी । अमित बरुआ ने कई विदेशी राजनेताओं के इंटरव्यू भी किये हैं जिनमें रूस के प्रधानमंत्री रहे व्लादमीर पुतिन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री गॉरडन ब्राउन, फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सर्कोजी, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहे शौकत अज़ीज और श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजापाक्षे का नाम शामिल है। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

1 hour ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

1 hour ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

14 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

50 minutes ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

1 hour ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

1 hour ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

1 hour ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

13 hours ago