होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'दत्त के बिना बरखा वैसे ही लगता है, जैसा पूड़ी के बिना चना'
'दत्त के बिना बरखा वैसे ही लगता है, जैसा पूड़ी के बिना चना'
<p style="text-align: justify;"><strong>समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।</strong></p> <p style="text-align: justify;">जानी-मानी टीवी पत्रकार बरखा दत्त ने सेंसर बोर्ड के एक फैसले पर अपनी नाराजगी व्यक्त की है। दरअसल फिल्म 'नूर' में इस्तेमाल हुए पत्रकार बरखा दत्त के नाम को लेकर सेंसर बोर्ड ने आपत्ति जताई, जिसके बाद उसने फिल्म मेकर्स से दत्त सरनेम हटाने को कहा
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
जानी-मानी टीवी पत्रकार बरखा दत्त ने सेंसर बोर्ड के एक फैसले पर अपनी नाराजगी व्यक्त की है। दरअसल फिल्म 'नूर' में इस्तेमाल हुए पत्रकार बरखा दत्त के नाम को लेकर सेंसर बोर्ड ने आपत्ति जताई, जिसके बाद उसने फिल्म मेकर्स से दत्त सरनेम हटाने को कहा। बरखा ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए इस फैसले की आलोचना की थी।
बरखा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'दत्त के बिना बरखा वैसे ही लगता है, जैसा पूड़ी के बिना चना। सेंसर बोर्ड का ये कितना अजीब फैसला है।'
दरअसल सोनाक्षी 'नूर' में एक पत्रकार की भूमिका में हैं, जिनकी आदर्श बरखा दत्त हैं।
इस मामले में बरखा दत्त ने न्यूज वेबसाइट द क्विंट से कहा कि मैंने ये फिल्म नहीं देखी है, लेकिन जो दो संदर्भ मुझे समझ आए हैं वे बहुत प्रशंसनीय योग्य हैं। यह एक युवा महिला के संदर्भ में हैं, जो पत्रकार बनना चाहती है। वाकई मुझे समझ नहीं आया कि इसमें कौन सा हिस्सा सेंसर होने वाला है। उन्होंने कहा कि मैं एक पब्लिक पर्सन हूं और सेंसर बोर्ड को क्या लगता है, नहीं कह सकती, पर अब उस पर भी नजर रखी जानी चाहिए। यह तो सनक है और मुझे लगता है कि अब मेरा नाम भी सेंसरशिप का विषय बना दिया गया है।
इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा 'नूर' नाम की एक जर्नलिस्ट का किरदार निभा रही हैं जो मुंबई में रहती है। पहले ट्रेलर में वे कहती हुई दिख रही है कि मेरी जिंदगी बोरिंग है। वो रोमांस और फ्लर्ट करना चाहती हैं लेकिन उन्हें ऐसा मौका नहीं मिलता। लेकिन दूसरे ट्रेलर में वो सच के पीछे भागते हुए दिख रही है। किसी स्कैम (घोटाले) की हकीकत सामने लाने की पुरजोर कोशिश करती हुई नजर आ रही हैं।
सोनाक्षी सिन्हा की अपकमिंग फिल्म नूर 21 अप्रैल को रिलीज होगी।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स