होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / व्युअरशिप मेजरमेंट में इस तरह पारदर्शिता लाएगा BARC India

व्युअरशिप मेजरमेंट में इस तरह पारदर्शिता लाएगा BARC India

 समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। देश में टीवी व्युअरशिप मापने वाली कंपनी ‘बार्क इंडिया’ (BARC India) ने अपने मीजरमेंट सिस्टम की विश्वसनीयता को बनाए रखने के लिए और इस काम में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए एक स्वतंत्र अनुशासनिक परिषद (independe

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

 समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

देश में टीवी व्युअरशिप मापने वाली कंपनी ‘बार्क इंडिया’ (BARC India) ने अपने मीजरमेंट सिस्टम की विश्वसनीयता को बनाए रखने के लिए और इस काम में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए एक स्वतंत्र अनुशासनिक परिषद (independent Disciplinary Council) का गठन किया है। छह सदस्यों वाली काउंसिल (BDC) यह जांच करेगी कि कहीं बार्क इंडिया के मीजरमेंट सिस्टम से छेड़छाड़ तो नहीं की जा रही है। इसके अलावा यह काउंसिल व्युअरशिप को लेकर उठने वाले मामलों को भी देखेगी।

पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश मुकुल मुदगल काउंसिल की अध्‍यक्षता करेंगे। उनके अलावा काउंसिल में मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर डी शिवनंदन और इंडिपेंडेंट टेक्निकल एक्सपर्ट पारितोष जोशी सदस्य होंगे। वहीं ‘वायकॉम 18’ के कंपनी सेक्रेटरी और ग्रुप जनरल काउंसल सुजीत जैन, ग्रुप एम के सीईओ (साउथ एशिया) सीवीएल श्रीनिवास और ‘गोदरेज कंज्‍यूमर प्रॉडक्‍ट्स लिमिटेड’ के एबीपी (कॉरपोरेट लीगल) पंकज फडनीस भी इस काउंसिल के सदस्‍य होंगे और यह तीन स्‍टेकहोल्‍डर निकायों जैसे-इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन (IBF), ऐडवर्टाइजिंग एजेंसीज एसोसिएशन ऑफ इंडिया(AAAI) और इंडियन सोसायटी ऑफ ऐडवर्टाइजर्स (ISA) का प्रतिनिधित्‍व करेंगे।

उल्लेखनीय है कि व्युअरशिप संबंधी शिकायतों की जांच के लिए बार्क इंडिया पहले ही एक विजिलेंस टीम का गठन कर चुकी है। यह बार्क इंडिया पैनल हाउसहोल्ड्स से जुटाए गए असामान्य व्युअरशिप डाटा की जांच भी करती है। लेकिन अब गठित की गई अनुशासनिक परिषद विजिलेंस टीम की रिपोर्ट की जांच करेगी और दोषी मिलने पर इसके बाद कार्रवाई करने का अधिकार भी होगा। कार्रवाई के तहत पहले लिखित चेतावनी जारी की जाएगी, फिर व्युअरशिप डाटा को तीन महीने के लिए निलंबित किया जा सकता है, इसके अलावा अपराध गंभीर होने पर सबस्‍क्राइर का बार्क इंडिया के साथ कांट्रैक्‍ट भी खत्‍म किया जा सकता है।

इस उच्‍च स्‍तरीय काउंसिल के अलावा बार्क इंडिया ने सबस्‍क्राइबर्स के साथ कांट्रैक्‍ट की सेवा शर्तों में भी बदलाव किया है। इसमें भी काउंसिल को ज्‍यादा कानूनी अधिकार दिए गए हैं। नया लाइसेंस एग्रीमेंट जल्‍द ही बार्क इंडिया के सबस्‍क्राइबर्स को बांट दिया जाएगा और उन्हें इसे भरना होगा।

बार्क इंडिया के सीईओ पार्थो दासगुप्‍ता ने कहा कि हम आंकड़ों में पारदर्शिता लाना चाहते हैं और हमने इसे सुनिश्चित करने के लिए ही इस काउंसिल का गठन किया है। इसके अलावा व्‍युअरशिप डाटा के साथ छेड़छाड़ रोकने के लिए और विश्‍वसनीयता बढ़ाने के लिए काउंसिल की कमान न्‍यायमूर्ति मुकुल मुदगल को सौंपी गई है। काउंसिल को कानूनी विशेषज्ञों के अलावा इंडस्‍ट्री के शेयरधारकों का भी सपोर्ट मिलता रहेगा।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

2 days ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

2 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

7 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago