होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकार के घर हमला, बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

पत्रकार के घर हमला, बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। उत्तर प्रदेश के आगरा  जिले से एक पत्रकार के घर पर हमलें की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक, पत्रकार के घर पर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, लेकिन इस हमले में पत्रकार बाल-बाल बच गया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

उत्तर प्रदेश के आगरा  जिले से एक पत्रकार के घर पर हमलें की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक, पत्रकार के घर पर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, लेकिन इस हमले में पत्रकार बाल-बाल बच गया।

मामला आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के ट्रांस यमुना फेस-2 का है। बताया जा रहा है कि पत्रकार अजेन्द्र चौहान अपने परिवार के साथ घर पर थे। तभी करीब आधा दर्जन बाइकों पर लगभग 10 से 12 बदमाशों ने उनके घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया। पत्रकार और उनके परिवार के लोगों ने घर में छिपकर जान बचाई। गोलियों से घर की खिड़कियों के शीशे टूट गए। फायरिंग की आवाज सुनकर कॉलोनी के लोग घरों से बाहर निकल आए, जिसके बाद हमलावर फायरिंग करते हुए भाग निकले। इस हमले से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

फायरिंग की सूचना मिलने पर थाना एत्माद्दौला पुलिस मौके पर पहुंची और उसने मौके से कारतूस के छह खोखे भी बरामद किए। पुलिस ने फिलहाल फायरिंग करने आए बदमाशों को पकड़ने की तफ्तीश शुरू कर दी। मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें घटना कैद हुई थी।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। हालांकि घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस जल्द ही इस हमले का खुलासा करने की बात कह रही है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

2 days ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

2 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

16 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago