होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कवरेज के लिए गए पत्रकार को बदमाशों ने बनाया निशाना, किया ये हाल
कवरेज के लिए गए पत्रकार को बदमाशों ने बनाया निशाना, किया ये हाल
देशभर में पत्रकारों पर आए दिन हो रहे हमले रुकने का नाम नहीं...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
देशभर में पत्रकारों पर आए दिन हो रहे हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। नया मामला ओडिशा के पुरी से सामने आया है, जहां कुछ बदमाशों ने एक पत्रकार पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया जाता है कि बिक्रम आचार्य नामक इस पत्रकार पर हमला उस समय हुआ जब वे किसी हादसे की रिपोर्टिंग के लिए मौके पर गए हुए थे।
बताया जाता है कि पुणी-कोणार्क मरीन ड्राइव पर हुए एक सड़क हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे और बिक्रम वहां पहुंचकर घटनास्थल व क्षतिग्रस्त वाहन की फोटो खींच रहे थे।
गौरतलब है कि ओडिशा में पत्रकारों पर हमले की पहले भी घटनाएं हो चुकी हैं। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस वाले दिन भुवनेश्वर में सिनेमा हॉल के अंदर कुछ युवाओं ने एक पत्रकार के साथ मारपीट की थी। वह युवकों द्वारा महिलाओं पर किए जा रहे भद्दे कमेंट्स का विरोध कर रहे थे। इसके अलावा 30 जनवरी को छात्रों के प्रदर्शन को कवर करने गए टीवी पत्रकार पर भी कुछ लोगों ने हमला कर दिया था।
टैग्स पत्रकार हमला