होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अटल बिहारी वाजपेयी की पत्रिका पर चला मोदी सरकार का हथौड़ा...

अटल बिहारी वाजपेयी की पत्रिका पर चला मोदी सरकार का हथौड़ा...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा शुरू की गई पत्रिका ‘राष्ट्रधर्म’ को अब सरकारी विज्ञापन नहीं मिल सकेंगे। दरअसल ऐसा इसलिए, क्योंकि केंद्रीय सूचना-प्रसारण मंत्रालय के अधीन आने वाले डायरेक्टोरेट ऑफ एडवरटाईजिंग एंड विजु

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा शुरू की गई पत्रिका ‘राष्ट्रधर्म’ को अब सरकारी विज्ञापन नहीं मिल सकेंगे। दरअसल ऐसा इसलिए, क्योंकि केंद्रीय सूचना-प्रसारण मंत्रालय के अधीन आने वाले डायरेक्टोरेट ऑफ एडवरटाईजिंग एंड विजुअल पब्लिसिटी ने सरकारी विज्ञापन  की सूची से पत्रिका की मान्यता को रद्द कर दिया है।

हालांकि पत्रिका के संपादकीय और प्रबंधकीय दल की ओर से कहा गया है कि इस तरह का कार्रवाई गलत है और अभी तक पत्रिका के कार्यालय में इस तरह की जानकारी नहीं आई है जानकारी आने पर हम अपना कदम उठाएंगे।

इस मामले में राष्ट्रधर्म के प्रबंधक पवन पुत्र बादल ने मीडिया को बताया कि यदि इस तरह की कार्रवाई की जाती है तो यह गलत है। उन्होंने कहा कि जब इमरजेंसी के दौरान इस पत्रिका के कार्यालय को सील कर दिया गया था, उस वक्त भी इसका प्रकाशन बंद नहीं हुआ था। अगर डीएवीपी और मंत्रालय को कॉपी नहीं मिल रही थी तो नोटिस जारी करना चाहिए था, लेकिन बिना किसी नोटिस के इस तरह की कार्रवाई गलत है।

दरअसल अक्टूबर 2016 के बाद से इस पत्रिका की कॉपी डीएवीपी और सूचना-प्रसारण मंत्रालय को नहीं पहुंच रही थी। इसी को आधार बनाकर डीएवीपी ने इस पत्रिका को विज्ञापन सूची से बाहर किया है।

गौरतलब है कि ‘राष्ट्रधर्म’ पत्रिका की शुरुआत अटल बिहारी वाजपेयी ने 1947 में की थी। वे इस पत्रिका के संपादक थे और जनसंघ के संस्थापक दीनदयाल उपाध्याय इस पत्रिका के प्रबंधक थे। दरअसल इस पत्रिका की शुरुआत एक बेहद नेक मकसद से की गई थी। अटल बिहारी वाजपेयी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय का विजन था कि देशवासियों में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्र धर्म की भावना जगे। पत्रिका के जरिए लोगों को जागरुक करने का मकसद था।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

2 days ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

2 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

5 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago