होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / लोकसभा टीवी को मिला अपना EDITOR-IN-CHIEF CUM CEO, किसको मिले कितने अंक, देखें यहां
लोकसभा टीवी को मिला अपना EDITOR-IN-CHIEF CUM CEO, किसको मिले कितने अंक, देखें यहां
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। [caption id="attachment_32943" align="alignright" width="189"] आशीष जोशी[/caption]
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
[caption id="attachment_32943" align="alignright" width="189"]लोकसभा टीवी के एडिटर-इन-चीफ कम सीईओ पद के लिए किए गए इंटरव्यू के रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। यह इंटरव्यू 4 जनवरी को हुआ था। योग्य उम्मीदवारों का इंटरव्यू इसके लिए गठित एक चयन समिति ने किया था। इंटरव्यू के दौरान दिए गए मार्क्स के आधार पर ही अब एडिटर-इन-चीफ कम सीईओ पद के लिए नियुक्ति की गई है। इस पद के लिए आशीष जोशी का चयन किया गया है। वे अब सीमा गुप्ता की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल पिछले 23 नवंबर को समाप्त हो गया था।
जोशी को पत्रकारिता में लगभग 17 साल का अनुभव है और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1999 में हिंदी न्यूज चैनल ‘आजतक’ से की थी। इसके बाद उन्होंने 'जी न्यूज' जॉइन किया और यहां वे 1999 से साल 2002 तक रहे। ‘जी न्यूज’ को अलविदा कहने के बाद उन्होंने पहले ‘डीडी न्यूज’ और फिर ‘आईबीएन7’ (अब न्यूज18 इंडिया) न्यूज चैनल जॉइन किया। डीडी न्यूज में वे लगभग एक साल तक रहे और ‘आईबीएन7’ में उन्होंने ढाई साल तक काम किया। इसके बाद वे एक बार फिर ‘आजतक’ तक चले गए और यहां सीनियर स्पेशल कॉरेस्पोंडेंट की पारी संभाली। लगभग तीन सालों तक यहां काम करने के बाद वे साल 2010 में भोपाल स्थित ‘माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ जर्नलिज्म’ के साथ जुड़े और अभी वे डायरेक्टर प्रडक्शन के पद पर कार्यरत थे।
मूल रूप से मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले के रहने वाले जोशी देश की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान आईआईएमसी (IIMC) के 1999 बैच के पूर्व छात्र रह चुके हैं।
इंटरव्यू के रिजल्ट की सूची आप नीचे देख सकते हैं-
टैग्स