होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Zee समूह के चैनल INDIA 24x7 का बदला एडिटर, आसीत को मिली कमान...
Zee समूह के चैनल INDIA 24x7 का बदला एडिटर, आसीत को मिली कमान...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। जी मीडिया समूह का रीजनल चैनल ‘इंडिया 24X7’ (India 24x7) से एक बड़ी खबर सामने आई है। इस चैनल की जिम्मेदारी अब आसीत कुणाल के कंधों पर डाली गई है, उन्हें चैनल का अंतरिम (interim) एडिटर बनाया गया है। अभी तक वरिष्ठ पत्रकार वासिंद्र मिश्र बतौर ए
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
जी मीडिया समूह का रीजनल चैनल ‘इंडिया 24X7’ (India 24x7) से एक बड़ी खबर सामने आई है। इस चैनल की जिम्मेदारी अब आसीत कुणाल के कंधों पर डाली गई है, उन्हें चैनल का अंतरिम (interim) एडिटर बनाया गया है। अभी तक वरिष्ठ पत्रकार वासिंद्र मिश्र बतौर एडिटर ‘इंडिया 24X7’ (India 24x7) की कमान संभाल रहे थे।
ये भी पढ़ें: ZEE मीडिया में वासिन्द्र मिश्रा को मिली अब ये जिम्मेदारी…
मूल तौर पर बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले आसीत ने अपने करियर की शुरुआत साल 2003 में सी-वोटर्स के साथ राजस्थान में इलेक्शन सर्वे से की थी। उसके बाद 2004 में उन्होंने हैदराबाद में ईटीवी समूह जॉइन किया, जहां वे नेशनल डेस्क का हिस्सा बने। खबरों पर तेज पकड़ और पारखी नजर रखने वाले आसीत 2007 में पत्रकारिता के गढ़ दिल्ली पहुचं गए। यहां वे ईटीवी के पॉलिटिकल कॉरेस्पॉन्डेंट के तौर पर फील्ड से जुड़ गए। दिल्ली के पॉलिटिकल गलियारों से लगातार कई एक्सक्लूसिव खबरे निकालने के बाद ईटीवी समूह ने उन्हें प्रमोट करते हुए 2011 में उनकी ताजपोशी दिल्ली ब्यूरो चीफ के तौर पर की। 2014 में उनको समूह के नेशनल ब्यूरो का हेड बनाया गया। 2016 में वे कामयाबी के एक और शिखर पर पहुंचे. जब उन्हें ईटीवी समूह के सभी चैनलों का पॉलिटिकल एडिटर बनाया गया।
खबरों की दुनिया में लगातार व्यस्त आसीत ने जनवरी 2017 में ईटीवी समूह का साथ जोड़ा। वे ईटीवी से जी मीडिया समूह आए वरिष्ठ पत्रकार जगदीश चंद्रा की टीम का अहम हिस्सा बने और उन्हें जी समूह के सभी रीजनल चैनलों के पॉलिटिकल एडिटर के तौर पर नियुक्त किया गया। पर तीन महीनों नें उन्हें जी समूह के चैनल INDIA 24X7 की जिम्मेदारी देकर जी मैनेजमेंट ने उन पर बड़़ा भरोसा जताया है।
आसीत कुणाल को नई पारी के लिए समाचार4मीडिया की ओर से शुभकामनाएं...
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स