होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / वरिष्ठ पत्रकार अरूप घोष को 'सहारा मीडिया' में मिला अहम पद, निभाएंगे बड़ी जिम्मेदारी...

वरिष्ठ पत्रकार अरूप घोष को 'सहारा मीडिया' में मिला अहम पद, निभाएंगे बड़ी जिम्मेदारी...

सहारा न्यूज नेटवर्क से एक बड़ी खबर सामने आई है....

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

सहारा न्यूज नेटवर्क से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल सहारा न्यूज नेटवर्क के सभी चैनलों की जिम्मेदारी अब जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार अरूप घोष को दी गई है। यहां वे चीफ कंसल्टिंग एडिटर की भूमिका निभाएंगे। उन पर समूह के 6 चैनलों और डिजिटल को आगे ले जाने की जिम्मेदारी होगी।

समाचार4मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि तमाम संपादकों का समन्वय करते हुए हम ब्रॉडकास्ट और डिजिटल के इंटीग्रेशन पर काम करते हुए सहारा श्री सुब्रतो राय के आदेशानुसार इसमें कुछ नवीन और उल्लेखनीय करेंगे।

बता दें कि सहारा न्यूज नेटवर्क में यह उनकी दूसरी पारी है, इससे पहले वे अगस्त, 2002 से नवंबर 2005 तक यहां चैनल हेड और फाउंडर के रूप में कार्यरत थे। उनके नेतृत्व में ही ‘सहारा समय’ चैनल (अब ‘समय’) की नींव रखी गई थी। इतना ही नहीं उन्होंने उस दौरान समूह के तीन रीजनल चैनलों के लिए कंटेंट तैयार करने में भी मदद की थी।

घोष को प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक दोनों ही माध्यमों में काम करने का ही अनुभव है। वे लंबे समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने कई बड़े मीडिया घरानों के साथ किया। ‘सहारा समय’ के अलावा उन्होंने ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’, ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’, ‘द स्टेट्समैन’, ‘एनडीटीवी’, ‘चैनल7’ (पहले आईबीएन7 और अब न्यूज18 इंडिया) और ‘न्यूजX’ में विभिन्न पदों पर काम किया है।

1981 में लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट रहे घोष ने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना पहला कदम मार्च, 1982 में ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ में रखा, जहां वे साढ़े तीन साल तक रहे। शुरुआत में उन्होंने कुछ समय तक मुंबई में इंटर्नशिप की और इसके बाद ट्रेनी के तौर पर काम किया। यहां से अलग होने के बाद वे अगस्त 1985 में ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ के साथ जुड़ गए, जहां उन्हें रिपोर्टिंग का मौका मिला। उन्होंने यहां रिपोर्टिंग की बारीकियों को सीखा और 8 साल 2 महीने तक का सफर तय किया। धीरे-धीरे वे सफलता की सीढ़िया चढ़ रहे थे। उनके करियर का अगला पड़ाव था ‘द स्टैट्समैन’, जहां उन्होंने एक साल तक काम किया। वे सितंबर 1993 में यहां आए और जनवरी 1995 में इस अखबार से अलग हो गए, लेकिन इस दौरान उन्हें पॉलिटिकल रिपोर्टिंग और संसद की कार्यवाही को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद उन्होंने प्रिंट को अलविदा कह दिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की ओर अपना रुख कर लिया।

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की दुनिया में उन्होंने पहला कदम फरवरी, 1995 में एनडीटीवी में रखा। यहां भी पहले उन्हें रिपोर्टिंग का मौका मिला, लेकिन बाद में उन्होंने एंकरिंग में भी हाथ आजमाया। पांच साल 8 महीने वे एनडीटीवी में रहे। अपनी बेहतरीन एंकरिंग के चलते उन्होंने यहां प्राइम टाइम शोज भी होस्ट किए। सितंबर, 2002 में वे इस चैनल से अलग हुए और ‘सहारा समय’ चले गए। चैनल हेड और फाउंडर के तौर पर सहारा में वे 3 साल 4 महीने रहे और इसके बाद, वे ‘चैनल7’ (पहले आईबीएन7 और अब न्यूज18 इंडिया) से बतौर चैनल हेड जुड़ गए, जहां वे मात्र 6 महीने रहे। नवंबर, 2005 में जुड़े और अप्रैल, 2006 में समूह को अलविदा कह दिया, जिसके बाद वे लंबे समय के लिए मीडिया से दूर हो गए।

दरअसल इसकी वजह थी उनकी खुद की कंसल्टेंसी फर्म ‘नेटवर्क1 मीडिया’ (Network 1 Media Consultancy Pvt Ltd) , जिसकी स्थापना उन्होंने सितंबर 2000 में की थी। लगभग दो साल मेनस्ट्रीम मीडिया से दूर रहने के बाद उन्होंने फरवरी, 2008 में वापसी की और ‘न्यूजX’ के चैनल हेड बन गए। अप्रैल, 2009 तक वे यहां रहे, लेकिन इसके बाद वे फिर मेनस्ट्रीम मीडिया दूर चले गए और अपना पूरा फोकस अपनी कंसल्टेंसी फर्म की ओर कर लिया। लेकिन अब उन्होंने एक बार फिर सहारा नेटवर्क के जरिए मेनस्ट्रीम मीडिया की ओर रुख किया है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

2 days ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

2 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

6 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago