होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / HT के बड़े अधिकारी ने कहा अलविदा, अपनी कंपनी पर करेंगे फोकस
HT के बड़े अधिकारी ने कहा अलविदा, अपनी कंपनी पर करेंगे फोकस
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ के डायरेक्टर (रेवेन्यू और स्ट्रेटजी) अरुण अनंत ने अपना पद छोड़ने की घोषणा कर दी है। वह इस महीने के आखिर में अपना पद छोड़ देंगे। अरुण अनंत ने वर्ष 2013 में हिन्दुस्तान
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ के डायरेक्टर (रेवेन्यू और स्ट्रेटजी) अरुण अनंत ने अपना पद छोड़ने की घोषणा कर दी है। वह इस महीने के आखिर में अपना पद छोड़ देंगे। अरुण अनंत ने वर्ष 2013 में हिन्दुस्तान टाइम्स को जॉइन किया था। इससे पहले वह ‘द हिन्दू’ अखबार में सीईओ के पद पर काम कर रहे थे।
अनंत को ऐडवर्टाइजिंग और मार्केटिंग का 25 वर्ष से ज्यादा का अनुभव है और वह विभिन्न प्रिंट और टेलिविजन मीडियम में काम कर चुके हैं। ऐडवर्टाइजिंग के क्षेत्र में अनंत ने ‘हिन्दुस्तान यूनिलीवर’ के लिए कई अच्छे ब्रैंड तैयार किए हैं। इनमें से ‘कैडबरी’, ‘जेएंडजे’ और ‘ब्रिटेनिया’ आदि शामिल हैं। अनंत ने आईआईटी, बनारस (बीएचयू) से इंजीनियरिंग करने के बाद आईआईएम अहमदाबाद से मैनेजमेंट में पोस्टग्रेजुएशन की पढ़ाई की है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स