होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के इस अंदाज से प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद पत्रकार रह गए हैरान
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के इस अंदाज से प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद पत्रकार रह गए हैरान
<p style="text-align: justify;"><strong>समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।</strong></p> <p style="text-align: justify;">इन दिनों अभिनेत्री अनुष्का शर्मा जोरशोर से अपनी फिल्म 'फिलौरी' के प्रमोशन में लगी हुई हैं। इस फिल्म के लिए आयोजित एक प्रेस-कॉन्फ्रेंस में अनुष्का शर्मा ने कुछ ऐसा किया कि वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।</p> <p style="text-align: justify;
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
इन दिनों अभिनेत्री अनुष्का शर्मा जोरशोर से अपनी फिल्म 'फिलौरी' के प्रमोशन में लगी हुई हैं। इस फिल्म के लिए आयोजित एक प्रेस-कॉन्फ्रेंस में अनुष्का शर्मा ने कुछ ऐसा किया कि वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।
दरअसल मुंबई में एक प्रेस-कॉन्फ्रेंस के दौरान अनुष्का शर्मा और अभिनेता दिलजीत दोसांझ अपनी फिल्म 'फिलौरी' के लिए मीडिया से बातें कर रहे थे। इस दौरान मंच पर बैठे अनुष्का और दिलजीत के सामने कई चैनल्स के माइक और उनका इंटरव्यू रिकॉर्ड करने के लिए लिए फोन रखे हुए थे। अनुष्का एक सवाल का जवाब दे रही थीं कि तभी बीच में वहां रखा एक महिला रिपोर्टर फोन बज उठा। अुनष्का की नजर जैसे ही फोन पर गई तो उस फोन में 'मम्मा कॉलिंग' लिखा आ रहा था।
अनुष्का ने अपने चलते इंटरव्यू के दौरान महिला रिपोर्टर का फोन उठा लिया और उस फोन पर बात की। दरअसल रिपोर्टर के फोन पर मां की कॉल आते देख अनुष्का को लगा कि मां का फोन मिस नहीं होना चाहिए। इसलिए अनुष्का ने रिपोर्टर का फोन खुद ही उठा लिया।
अनुष्का ने रिपोर्टर की मम्मी से फोन पर कहा, 'आंटी आपकी बेटी अभी इंटरव्यू ले रही है, थोड़ी देर में आपको फोन करेगी।' अनुष्का ने उन्हें कहा, 'मैं अनुष्का शर्मा बोल रही हूं, वो मेरा ही इंटरव्यू ले रही है। इंटरव्यू कर के वह आपको फोन करेगी।' इतनी बात कर के अनुष्का ने फोन रख दिया और बोलीं, 'आंटी ने कहा है फोन वापस कर लेना।'
अनुष्का का यह अंदाज देखकर वहां मौजूद सभी पत्रकार हैरान रह गए और जोर-जोर से हंसने लगे।
यहां देखें विडियो-
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स