होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / एबीपी न्यूज नेटवर्क में पंकज झा का कद बढ़ा, अब संभालेंगे ये जिम्मेदारी
एबीपी न्यूज नेटवर्क में पंकज झा का कद बढ़ा, अब संभालेंगे ये जिम्मेदारी
‘एबीपी न्यूज नेटवर्क’ (ANN) ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी एडिटोरियल...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
‘एबीपी न्यूज नेटवर्क’ (ANN) देश में होने वाले आम चुनाव को देखते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी एडिटोरियल टीम को मजबूती प्रदान करने में जुटा हुआ है। इसी रणनीति के तहत उत्तर प्रदेश ब्यूरो में कार्यरत सीनियर एडिटर पंकज झा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संस्थान ने पंकज झा का प्रमोशन करते हुए उन्हें अब दिल्ली में सीनियर एडिटर (नेशनल और पॉलिटिकल अफेयर्स) बनाया है। पंकज झा को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का 22 साल से ज्यादा का अनुभव है और वह ‘एबीपी न्यूज’ से 15 साल से ज्यादा समय से जुड़े हुए हैं। तमाम चुनावों को कवर करने के साथ ही वह ‘नर्मदा यात्रा’ नामक लोकप्रिय शो भी होस्ट कर चुके हैं।
‘एबीपी न्यूज नेटवर्क’ के सीईओ अविनाश पांडे का इस बारे में कहना है,‘पंकज झा ने उत्तर प्रदेश में नेटवर्क को काफी मजबूती प्रदान की है। उनकी कार्यकुशलता व बेहतर सेवा के लिए उन्हें प्रोन्नत कर तत्काल प्रभाव से सीनियर एडिटर (नेशनल और पॉलिटिकल अफेयर्स) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हम उन्हें नई भूमिका में सफलता की शुभकामनाएं देते हैं।’
टैग्स एबीपी न्यूज नेटवर्क पंकज झा