होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / करण थापर के बाद अब 'आजतक' का ये चेहरा 'इंडिया टुडे' पर करेगा To The Point

करण थापर के बाद अब 'आजतक' का ये चेहरा 'इंडिया टुडे' पर करेगा To The Point

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘इंडिया टुडे’ से एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल चैनल से

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘इंडिया टुडे’ से एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल चैनल से करण थापर के अलग हो जाने के बाद, अब ‘टू द पॉइन्ट’ शो के लिए उनकी जगह एक नए चेहरे की तलाश पूरी कर ली गई है। दरअसल ‘आजतक’ की लोकप्रिय हिंदी एंकर अंजना ओम कश्यप ही अब उनकी जगह लेंगी। एक्सचेंज4मीडिया ने अपने सूत्रों के हवाले से इस खबर की पुष्टि की है।

अभी तक इस शो को जाने-माने न्यूज एंकर करण थापर होस्ट करते थे और यह शो हर सोमवार से शुक्रवार शाम 7 बजे से 8 बजे के बीच प्रसारित होता है।

संयोगवश, कश्यप पहले से ही इंडिया टुडे समूह के साथ जुड़ी हुई हैं, लेकिन थापर के समय इस कार्यक्रम के लिए टीवी टुडे इसका पेमेंट सीधे उनके प्रॉडक्शन हाउस को करता था। समाचार4मीडिया ने एक दिन पहले ही थापर के समूह से अलग होने की खबर दी थी और यह भी बताया था कि 14 अप्रैल को उन्होंने टीवी टुडे नेटवर्क के लिए अपना आखिरी प्रोग्राम किया था।

यहां पढ़ें: जाने-माने न्यूज एंकर करण थापर ने ‘इंडिया टुडे’ में अपनी पारी को दिया विराम…

अंजना ओम कश्यप, हिंदी पत्रकारिता जगत में एक ऐसा नाम है, जो न केवल एंकरिंग से ही  बल्कि, अपनी रिपोर्टिंग से भी प्रसिद्धि प्राप्त कर चुकीं हैं। उनकी खासियत है कि वे अपने डिबेट शो में किसी भी मुद्दे पर ऐसी धारदार एंकरिंग करती हैं कि अपने प्रश्नों से सामने वालों को सोच में डाल देती हैं। उन्होंने बहुत ही कम समय में ही अपनी प्रतिभा को निखारा, और उसे बुलंदियों तक ले गईं।

अंजना ओम कश्यप ने पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले क्राइम शो ‘आंखो देखी’ से की। उसके बाद वे ‘जी न्यूज’ के साथ जुड़ गई और तब साढ़े 9 बजे प्रसारित होने वाले टीवी कार्यक्रम ‘स्पेशल रिपोर्ट’ की टीम का हिस्सा बन गई। अंजना ने एंकरिंग की शुरुआत भी ‘जी न्यूज’ से ही की। वहां रहकर उन्होंने ‘जागो इंडिया’ और दस बजे प्रसारित होने वाला न्यूज कार्यक्रम ‘बड़ी खबर’ की एंकरिंग भी की। उनकी सबसे बड़ी कवरेज कुरुक्षेत्र से ‘प्रिंस एपिसोड’ थी, जिसमें स्टूडियो से उन्होंने रात-दिन एंकरिंग की।

‘जी न्यूज’ में पांच साल काम करने के बाद अंजना ‘न्यूज24’ के साथ जुड़ गई। अंजना की एंकरिंग का अंदाज ही उनकी प्रतिभा की पहचान को दर्शाता है। ‘न्यूज24’ में अंजना ने तब 8 बजे प्रसारित होने वाला डिबेट शो ‘दू टूक’ की एंकरिंग की। ‘न्यूज24’ में चार साल काम करने के बाद अंजना ‘स्टार न्यूज’(अब एबीपी न्यूज) चैनल का हिस्सा बनी और यहां रहकर भी उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। न केवल ‘बड़ी बहस’ जैसे शो की एंकरिंग की बल्कि दूसरे शहरों में जाकर भी उन्होंने ‘स्टार न्यूज’ के लिए कई डिबेट शो भी किए, और इसके बाद वे 'आजतक' से जुड़ गईं।

अंजना कश्यप को टेलिविजन का लगभग एक दशक से भी ज्यादा का अनुभव है। राजनीतिक मुद्दों पर बहस अंजना कश्यप का पसंदीदा विषय है। उन्होंने जामिया मीलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म में डिप्लोमा लिया है।

  


समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

2 days ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

2 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

2 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago