होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अरे! लाइव टीवी पर ये क्या कर बैठी न्यूज एंकर...
अरे! लाइव टीवी पर ये क्या कर बैठी न्यूज एंकर...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। टीवी पर न्यूज एंकर्स को गंभीरता से खबरें पढ़तें अकसर आप देखते होंगे, लेकिन क्या हो जब एंकर बुलेटिन के दौरान कुछ और सोचने लग जाए और जब पता चले तो एक अजीब सी प्रतिक्रिया दे। दरअसल टीवी पर ब्रेक के दौरान कुछ समय क लिए ज्यादातर एंकर्स गंभीरता क
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
टीवी पर न्यूज एंकर्स को गंभीरता से खबरें पढ़तें अकसर आप देखते होंगे, लेकिन क्या हो जब एंकर बुलेटिन के दौरान कुछ और सोचने लग जाए और जब पता चले तो एक अजीब सी प्रतिक्रिया दे। दरअसल टीवी पर ब्रेक के दौरान कुछ समय क लिए ज्यादातर एंकर्स गंभीरता के लबादे को छोड़कर हंसी-मजाक या फिर आराम के मूड में आ जाते हैं, लेकिन ब्रेक खत्म होते ही उन्हें फिर सीरियस होने के लिए कह दिया जाता है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के एबीसी 24 चैनल की एंकर को ये मौका नहीं मिला और उनके साथ एक मजेदार वाकया घट गया।
दरअसल हुआ यूं कि टीवी एंकर नताशा एक्सेलिबी चैनल पर शाम का बुलेटिन पढ़ रही थीं, तभी एक खबर चलती है और चैनल पर अन्य विजुअल्स चलने लग जाते हैं, लेकिन खबर के बाद जैसे ही कैमरा दोबारा एंकर की तरफ लौटता है, तो एंकर कैमरे के सामने हाथ में लिए पेन के साथ खोई हुईं नजर आती थीं। यहां तक तो ठीक था लेकिन जैसे ही नताशा को कैमरे के होने का एहसास हुआ उन्होंने एक अजीब सी प्रतिक्रिया दी, जिसे देखकर शायद आप अपनी हंसी न रोक पाएं।
यहां देखिए विडियो:
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स