होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / वायरल हुआ बिगबॉस की प्रतियोगी मोनालिसा का ये विडियो...
वायरल हुआ बिगबॉस की प्रतियोगी मोनालिसा का ये विडियो...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। भोजपुरी अभिनेत्री और कलर्स टीवी के सबसे चर्चित रिएलिटी शो बिग बॉस की कंटेस्टेंट मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल इन दिनों उनका एक विडियो वायरल हो रहा है, जो किसी बंगाली फिल्म का है और मोना इसमें दूसरी महिला कलाकार के साथ लेस्बिय
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
भोजपुरी अभिनेत्री और कलर्स टीवी के सबसे चर्चित रिएलिटी शो बिग बॉस की कंटेस्टेंट मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल इन दिनों उनका एक विडियो वायरल हो रहा है, जो किसी बंगाली फिल्म का है और मोना इसमें दूसरी महिला कलाकार के साथ लेस्बियन एक्ट करती हुई दिख रही हैं।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया यह विडियो कुछ साल पुराना है। मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा का एक जाना पहचाना चेहरा हैं। उनका असली नाम अंतरा बिसवास है।
इसके पहले मोनालिसा इस बात को लेकर सुर्खियों में थीं कि उन्होंने बिग बॉस के घर में मनु को किस किया।
गौरतलब है कि बिगबॉस में मोनालिसा इस बार गौरव और बानी के साथ घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुई थीं लेकिन रविवार को वीकेंड के वार में सबको चौंकाते हुए वे उन्हें मिले वोटों के आधार पर बिग बॉस से बाहर होने से बच गईं और मजबूत माने जा रहे गौरव चोपड़ा को शो से बाहर होना पड़ा।
यहां देखें विडियो:
#Monalisa #Biggboss10 #lesbain #Scene
A video posted by Follow For Follow (@bollywoodmovieskisses) on
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स