होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / हिन्दुस्तान: घर-ऑफिस में नौकरानी हैं, तो जरूर पढ़ें, सीनियर फीचर एडिटर ने कुछ समय लिखी भी थी ऐसी कहानी...

हिन्दुस्तान: घर-ऑफिस में नौकरानी हैं, तो जरूर पढ़ें, सीनियर फीचर एडिटर ने कुछ समय लिखी भी थी ऐसी कहानी...

हिंदी दैनिक अखबार ‘हिन्दुस्तान’ ने एक अपने पत्रकार हेमंत कुमार पांडेय की एक एक्सक्लूसिव खबर प्रकाशित की है, जिसमें बताया गया है कि कैसे जॉब दिलाने के बहाने दिल्ली लाई गई 200 लड़कियां लापता हो गईं हैं। हालांकि इससे पहले अखबार की सीनियर फीचर एडिटर जयंती रंगनाथन ने अपनी एक कहानी में भी इसी बात का जिक्र किया था, जिसे आप

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

हिंदी दैनिक अखबार ‘हिन्दुस्तान’ ने एक अपने पत्रकार हेमंत कुमार पांडेय की एक एक्सक्लूसिव खबर प्रकाशित की है, जिसमें बताया गया है कि कैसे जॉब दिलाने के बहाने दिल्ली लाई गई 200 लड़कियां लापता हो गईं हैं। हालांकि इससे पहले अखबार की सीनियर फीचर एडिटर जयंती रंगनाथन ने अपनी एक कहानी में भी इसी बात का जिक्र किया था, जिसे आप नीचे पढ़ सकते हैं:

पढ़ें : मानव तस्करी पर वरिष्ठ पत्रकार जयंती रंगनाथन की कहानी: लाल पत्तियां

हिन्दुस्तान एक्सक्लूसिव : दिल्ली में प्लेसमेंट एजेंसी के नाम पर लाई गईं 200 लड़कियां लापता

दिल्ली में प्लेसमेंट एजेंसियों के नाम लाई गईं 200 लड़कियां लापता हैं। यहां बिना लाइसेंस की 12 एजेंसियां प्लेसमेंट के बहाने 16 साल से मानव तस्करी के धंधे में लगी हैं। ये लड़कियां बिहार, झारखंड, ओडिशा जैसे राज्यों से बहला-फुसलाकर लाई गईं थीं। इनका नेटवर्क असम, प. बंगाल में भी फैला हुआ है। पिछले माह इसका खुलासा होने के बाद से पुलिस जांच में जुटी है। दलालों के जरिए इन लड़कियों को घरेलू नौकरानी के तौर पर लाया जाता था और एजेंसियों को सौंप दिया जाता था। जबकि इन एजेंसियों के पास कोई आधिकारिक लाइसेंस नहीं था। पुलिस सत्यापन भी नहीं कराया जाता था।

मामला ऐसे खुला: पश्चिम बंगाल निवासी 16 वर्षीय लूसी (बदला हुआ नाम) को पिछले माह उसके नियोक्ता ने वेतन मांगने पर बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। किसी तरह से पीड़िता ने महिला आयोग से संपर्क साधा और 19 दिसंबर को मामला पुलिस के सामने आया। इसके बाद 25 दिसंबर को पुलिस ने 38 वर्षीय मरियम नाम की महिला को गिरफ्तार किया जिसने लूसी को मुखर्जी नगर स्थित व्यवसायी अतुल लोहिया के घर भेजा था।

मरियम अपनी बहन पायल के साथ पश्चिम दिल्ली के बलजीत नगर में अपनी प्लेसमेंट एजेंसी चलाती है। जब पुलिस ने इनके दफ्तर पर छापा मारा तो करीब 203 लड़कियों की तस्वीरें और फर्जी पतों वाला एक रजिस्टर और फर्जी फॉर्म मिले। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, मरियम ने बताया कि इन लड़कियों के बारे में उसे खुद भी नहीं पता। वह इनको एक हाथ से दूसरे हाथ और फिर इसके आगे भेज देते थे।

सहायक गिरफ्तार पति-बहन फरार पुलिस ने मरियम के सहायक गणेश बर्मन और सरस्वती को गिरफ्तार कर लिया है। मरियम का पति राधे श्याम और बहन पायल फिलहाल फरार हैं। मरियम ने बताया कि वह 16 साल से इस व्यवसाय को कर रही थी। वह और बर्मन करीब एक दर्जन प्लेसमेंट एजेंसियों को विभिन्न नामों से दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में चला रहे थे। अब तक वे करीब 700 लड़कियों को घरेलू सहायिका के तौर पर भेज चुके हैं।

हम दिल्ली सरकार से विधेयक लाने की मांग कर रहे हैं। ताकि प्लेसमेंट एजेंसियों की आड़ में मानव तस्करी के गोरखधंधे पर नकेल कसी जा सके। दिल्ली पुलिस से ऐसे मामलों में सख्ती की मांग की गई है। स्वाति मालीवाल, अध्यक्ष दिल्ली महिला आयोग

यदि कुछ गलत लगे तो... - 100 नंबर या महिला हेल्पलाइन नंबर 1098 पर सूचना देकर कार्रवाई करा सकते हैं - महिला आयोग की हेल्पलाइन 181 पर भी मामले की पूरी सूचना दी जा सकती है - लिखित या मौखिक में भी महिला आयोग के दफ्तर में शिकायत की जा सकती है। स्थानीय पुलिस से भी संपर्क किया जा सकता है।

सजग रहें - घरेलू नौकरानी का पुलिस से सत्यापन अनिवार्य तौर पर कराएं - प्लेसमेंट एजेंसी की सत्यता जांच लें। यह आपकी सुरक्षा का भी विषय है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

11 hours ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

12 hours ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

13 hours ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

20 hours ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

1 day ago


बड़ी खबरें

'जी न्यूज' छोड़ 'न्यूज24' से जुड़े अखिलेश आनंद, संभालेंगे प्राइम टाइम बुलेटिन

'समाचार4मीडिया' के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, टीवी न्यूज की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा अखिलेश आनंद अब एक बार फिर 'न्यूज24' के साथ जुड़ गए हैं।

19 hours ago

इस बड़ी वजह से MIB ने न्यूज चैनलों की TRP पर चार हफ्तों के लिए लगाई रोक

फिलहाल यह व्यवस्था एक महीने के लिए लागू की जाएगी। इस दौरान न्यूज चैनल सामान्य रूप से प्रसारण करते रहेंगे, लेकिन उनकी दर्शक संख्या से जुड़े आंकड़े न तो मापे जाएंगे और न ही जारी किए जाएंगे।

12 hours ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

12 hours ago

टीवी टुडे नेटवर्क में स्वतंत्र निदेशक राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा, बोर्ड से हुए अलग

टीवी टुडे नेटवर्क (TV Today Network Limited) के नॉन-एग्जिक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा हो गया है

21 hours ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

11 hours ago