होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / डॉ. वैदिक ने बताया, कैसे वंदे मातरम इस्लाम-विरोधी नहीं है...

डॉ. वैदिक ने बताया, कैसे वंदे मातरम इस्लाम-विरोधी नहीं है...

डॉ. वेद प्रताप वैदिक वरिष्ठ पत्रकार ।। वंदे मातरम इस्लाम-विरोधी नहीं वंदे मातरम को लेकर फिर बहस छिड़ गई है। मेरठ, इलाहाबाद और वाराणसी की नगर निगमों के कुछ पा

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

डॉ. वेद प्रताप वैदिक

वरिष्ठ पत्रकार ।।

वंदे मातरम इस्लाम-विरोधी नहीं

वंदे मातरम को लेकर फिर बहस छिड़ गई है। मेरठ, इलाहाबाद और वाराणसी की नगर निगमों के कुछ पार्षदों ने इस राष्ट्रगान को गाने पर ऐतराज किया है। इसे वे इस्लाम-विरोधी मानते हैं। उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह सोच चिंता का विषय है। मुझे पता नहीं कि योगीजी को वंदे मातरम के इतिहास की कितनी जानकारी है लेकिन वे चाहें तो अपने देश के मुसलमान भाइयों से दो-टूक शब्दों में कह सकते है कि वंदे मातरम इस्लाम-विरोधी बिल्कुल नहीं है।

मुस्लिम लीग के मौलानाओं ने कांग्रेस का विरोध करने के लिए इस राष्ट्रगान की आड़ ली थी। उन्हें दो शब्दों पर सबसे ज्यादा एतराज था। वंदे और मातरम्! उनका तर्क यह था कि इस्लाम में अल्लाह के अलावा किसी और की पूजा नहीं हो सकती। यह गान माता की पूजा की बात कहता है। माता भी कौन-सी? पृथ्वी। जो जड़ है। इस्लाम तो जड़-पूजा (बुतपरस्ती) के विरुद्ध है। जड़-पूजा से बड़ी काफिराना हरकत और कौनसी हो सकती है?

यहां मैं अपने मुसलमान भाइयों को बताऊं कि भारत को माता कहा गया है। ईश्वर नहीं। वंदे-मातरम में भारत के जलवायु, फल-फूल, नदी-पहाड़, सुबह-शाम और शोभा-आभा की प्रशंसा की गई है। किसी खास औरत की पूजा नहीं की गई है। वह कोई हाड़-मासवाली माता नहीं है। वह एक कल्पना भर है। यह कल्पना कई इस्लामी राष्ट्रों ने भी की है। अफगानिस्तान में इसे ‘मादरे-वतन’ क्यों कहते है? कम्युनिस्टों के जमाने में उसे वे ‘पिदरे-वतन’ कहते थे।

बांग्लादेश के राष्ट्रगीत में मातृभूमि का जिक्र चार बार आया है। इंडोनेशिया, सउदी अरब और तुर्की के राष्ट्रगीतों में भी मातृभूमि के सौंदर्य के गीत गाए गए हैं। जहां तक ‘वंदे’ शब्द का सवाल है, संस्कृत की ‘वंद्’ धातु से यह शब्द बना है, जिसका अर्थ है- प्रणाम, नमस्कार, सम्मान, प्रशंसा, सलाम! कहीं भी इसका अर्थ पूजा करना नहीं है। बुत की पूजा जरुर हो सकती है लेकिन बुत तो उसी का होता है, जिसके नैन-नक्श हों, रंग-रुप हों, हाथ-पैर हों, जन्म-मृत्यु होती हों। राष्ट्र में तो ऐसा कुछ नहीं होता है। यदि कोई भारत माता की मूर्ति या चित्र बना दे और उसकी पूजा करता है तो उसे करने दो। आप मत कीजिए। मशहूर शायर अल्लामा इक़बाल ने क्या खूब लिखा है-

पत्थर की मूरत में तू समझा

है, खुदा है।

खाके-वतन का मुझको हर

जर्रा देवता है।।

‘वंदे मातरम’ में सारे राष्ट्र की भूमि को देवी कहा गया है जबकि इकबाल ने मातृभूमि के हर कण को देवता बना दिया है। क्या इकबाल मुसलमान नहीं थे या उन्हें इस्लाम की समझ नहीं थी? इस्लामी शायरों और विचारकों में उनका स्थान सबसे ऊंचा है। वंदे मातरम को जो न गाए, उसे देशद्रोही कहना भी उचित नहीं, क्योंकि जो नहीं गाता है, वह गलतफहमी का शिकार हैं, गलत कर्मों का नहीं। जो गाते हैं, क्या वे सब देशभक्त ही हैं? सब गाएं, इसके लिए जरुरी है कि प्रेम और तर्क से गलतफहमियों को दूर किया।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

2 days ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

2 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

5 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago