होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कुरान में क्या है 'तीन तलाक' का स्वरूप, पहले समझें, फिर बहस करें: नदीम अख्तर, टीवी पत्रकार

कुरान में क्या है 'तीन तलाक' का स्वरूप, पहले समझें, फिर बहस करें: नदीम अख्तर, टीवी पत्रकार

नदीम अख्तर टीवी पत्रकार ।। इस देश में दिक्कत ये है कि लोग पढ़ते-लिखते नहीं हैं और फेसबुक पर धर्म जैसे गंभीर और संवेदनशील विषय पर बहस करने लग जाते हैं। मसलन ट्रिपल तलाक के बारे में ज्यादातर लोगों को पता नहीं है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

नदीम अख्तर

टीवी पत्रकार ।।

इस देश में दिक्कत ये है कि लोग पढ़ते-लिखते नहीं हैं और फेसबुक पर धर्म जैसे गंभीर और संवेदनशील विषय पर बहस करने लग जाते हैं। मसलन ट्रिपल तलाक के बारे में ज्यादातर लोगों को पता नहीं है और वे इसकी आड़ में इस्लाम को भला-बुरा कहने लगते हैं। वैसे ही हिन्दू धर्म के बारे में कई लोगों को मालूम नहीं और वो मांस भक्षण जैसे विषय पे बेवजह जिरह किए रहते हैं।

अरे भाई !! पहले थोड़ा पढ़-लिख तो लो, फिर ज्ञान देना। आप तो अपना कान लिए कौए के पीछे दौड़ने लगे! अभी एक मित्र की वॉल पर देखा कि एक गर्भवती महिला को ट्रिपल तलाक दे दिया गया है और वे लोग उसके ‘न्याय’ के लिए "I stand with.." का नारा बुलंद किए हुए हैं। पूरी बहस छेड़ रखी है।

उनमें से किसी को शायद नहीं पता कि कुरान में तलाक के तरीके बहुत साफ-साफ बताए गए हैं और उनमें से एक ये भी है कि गर्भवती महिला को तलाक नहीं दिया जा सकता। अगर गुस्से में पति ने दे भी दिया, तो ये तलाक मान्य नहीं होगा, क्योंकि महिला अभी इंडिपेंडेंट नहीं है। साथ ही एक बार में तीन तलाक देने का कोई जिक्र भी कुरान में नहीं है। हर एक तलाक के बाद तीन महीने की इद्दत की अवधि गुजारनी होती है यानी तीन monthly cycle. इसके बाद ही शोहर दूसरा तलाक दे सकता है। दूसरे तलाक के बाद फिर तीन महीने की इद्दत होगी। उसके बाद ही तीसरा तलाक दे सकता है।

पहले तलाक के बाद इद्दत की इस अवधि के अंदर अगर पति-पत्नी में सुलह हो जाती है या शारीरिक सम्बंध बन जाते हैं, तो वे फिर साथ-साथ जीवनभर रह सकते हैं। उन्हें दुबारा निकाह की जरूरत नही होगी पर हां। शोहर के पास अब सिर्फ दो तलाक ही बचे जिसका इस्तेमाल वह जीवन में कभी भी कर सकता है लेकिन हर तलाक के बाद तीन महीने की इद्दत की अवधि गुजारनी जरूरी है। कुरान में तीनों तलाक एक साथ देने की इजाजत ही नहीं दी गई है और ये सब अलग-अलग समय में आलिमों के अलग-अलग इंटरप्रिटेशन हैं, जिसने एक साथ तीन तलाक को जायज ठहरा दिया। कुरान में इसकी सख्त मनाही है। सो कुरान की मानी जाएगी या मुल्लाओं-आलिमों की..?? तीन तलाक की उनकी दकियानूसी व्याख्या उन्हें मुबारक। ये इस्लाम का तरीका नहीं है।

इसी तरह कुरान में बीवी को भी पति से अलग होने का बराबर का अधिकार दिया गया है। पति से नहीं बनने पर या अन्य किसी भी कारण से अगर वह चाहती है कि अब उसे अपने शौहर के साथ नहीं रहना है तो वह ‘खुला’ नामक तरीके के जरिए अपने शौहर से divorce ले सकती है। उसे कोई नहीं रोक सकता।

अब बताइए। खराबी कहां है। धर्म में या मुल्लाओं के दिमाग में या फिर आपके मस्तिष्क में,, जो बिना जाने-समझे फेसबुक पर बंदरकूद मचाने लगते हैं। पहले अध्ययन करिए, फिर बोलिए। वरना बंदर और आपमें क्या फर्क रह जाएगा।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

2 days ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

2 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

10 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago