होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / हिंदुओं से भी ज्यादा पोंगापंथी हमारे मुसलमान हैं, बोले वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वैदिक

हिंदुओं से भी ज्यादा पोंगापंथी हमारे मुसलमान हैं, बोले वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वैदिक

डॉ. वेद प्रताप वैदिक वरिष्ठ पत्रकार ।। हमारे मुसलमान भी क्या मुसलमान हैं? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन तलाक के सवाल को बड़ी संजीदगी के स

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

डॉ. वेद प्रताप वैदिक

वरिष्ठ पत्रकार ।।

हमारे मुसलमान भी क्या मुसलमान हैं?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन तलाक के सवाल को बड़ी संजीदगी के साथ उठाया है। उन्होंने बहुत दबी जुबान से मांग की है कि हमारी मुस्लिम बहनों के साथ न्याय होना चाहिए। उन्होंने साथ-साथ यह भी कह दिया कि इस मुद्दे पर मुस्लिम समाज में उठा-पटक नहीं होनी चाहिए। इस उठा-पटक की आशंका सबको ही है, क्योंकि मजहबी कट्टरपंथी, चाहे वे किसी भी धर्म या संप्रदाय के हों, वे अपना दिमाग ताक पर रखकर सोचते हैं। वे लकीर के फकीर होते हैं। वे यह मानकर चलते हैं कि मजहब इंसानों के लिए नहीं होता बल्कि इंसान मजहब के लिए होते हैं। न तो वे यह फर्क कर सकते हैं कि धर्म या मजहब में कौनसी बात सार्वदेशिक और सार्वकालिक है और न ही कौन सी बात देश और काल की सीमा से बाधित है?

जो बात दस हजार साल पहले ठीक थी, वह अब भी ठीक होनी चाहिए और जिस बात को अयोध्या या मक्का-मदीना या यरुशलम के लोग मानते थे, उसे सारी दुनिया के लोगों को मानना चाहिए। यह ठीक है कि सत्य, प्रेम, करुणा, न्याय, उदारता, दान आदि जैसे सदगुणों को आप दस हजार साल बाद भी मानें और सारी दुनिया में मानें तो भी कोई बुराई नहीं है लेकिन आप उस समय की भाषा ही बोलें, वैसे ही कपड़े पहनें, वैसे ही घरों में रहें, वैसे ही वाहनों में चलें, वैसा ही खाना खाएं और ऐसा ही दुनिया के हर कोने में करें तो यह धर्म का मजाक बनाना है। धर्म के समझने से ही मना करना है। यह धर्म के भूसे को चबाना है और उसके सार को हवा में उड़ा देना है।

तीन तलाक, निकाह हलाला, बहुपत्नीवाद, पशु-बलि, बुर्का, मांसाहार, मूर्ति-पूजा, चोटी-जनेऊ, तिलक-ताबीज, जन्मना ऊंच-नीच आदि ये सब बातें किसी भी धर्म के शाश्वत और सार्वदेशिक लक्षण नहीं हो सकते। इन्हें देश-काल के मुताबिक बदलते रहना चाहिए। यही बात शरिया, मनुस्मृति, रोमन और ग्रीक लॉ पर भी लागू होती है। आज स्त्री-पुरुष समानता का युग है। इसमें यदि आदमी तीन बार बोलकर औरत को तलाक दे सकता है तो औरत भी तीन बार बोलकर आदमी को तलाक क्यों नहीं दे सकती? यदि औरतों के लिए बुर्का पहनना लाजिम है तो आदमियों के लिए गतरा और कंदोरा (अरबों की वेषभूषा) पहनना लाजिम क्यों नहीं है? क्या अरबों की आंख मींचकर नकल करने से ही आप अच्छे मुसलमान बन जाएंगे?

कई अरब मुस्लिम देशों ने अपनी पुरानी घिसी-पिटी परंपराओं से छुटकारा पा लिया है लेकिन हमारे मुसलमान भी क्या मुसलमान हैं कि उन्हीं परंपराओं से चिपके हुए हैं। हमारे मुसलमानों को अपने आचरण से सिद्ध करना चाहिए कि वे दुनिया के सबसे बेहतरीन मुसलमान हैं। मुझे तो आश्चर्य होता है कि हमारे हिंदुओं से भी ज्यादा पोंगापंथी हमारे मुसलमान हैं। दोनों का भला इसी में हैं कि वे अपनी बुद्धि और तर्क को ताक पर न रखें।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

2 days ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

2 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

3 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago