होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / डॉ. वैदिक ने राज्यसभा सांसदों को लिया आड़े हाथ, बोले-यह कैसा ‘बड़ों का सदन’?

डॉ. वैदिक ने राज्यसभा सांसदों को लिया आड़े हाथ, बोले-यह कैसा ‘बड़ों का सदन’?

डॉ. वेद प्रताप वैदिक वरिष्ठ पत्रकार ।। यह कैसा ‘बड़ों का सदन’? संविधान के मुताबिक वित्त विधेयक को पास करने का अधिकार सिर्फ लोकसभा को है। राज्यसभा उस पर बहस तो कर सकती है लेकिन उसे गिरा नहीं सकती। इस बार लाए गए इस वित्त विधेयक में सरकार ने 40 संशोधन पेश किए हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

डॉ. वेद प्रताप वैदिक वरिष्ठ पत्रकार ।। यह कैसा ‘बड़ों का सदन’?

संविधान के मुताबिक वित्त विधेयक को पास करने का अधिकार सिर्फ लोकसभा को है। राज्यसभा उस पर बहस तो कर सकती है लेकिन उसे गिरा नहीं सकती। इस बार लाए गए इस वित्त विधेयक में सरकार ने 40 संशोधन पेश किए हैं। राज्यसभा के विरोधी सदस्यों का कहना है कि इन संशोधनों का का वित्त विधेयक से क्या लेना-देना है? इनमें से कई संशोधन ऐसे हैं, जिन पर राज्यसभा में मतदान होना चाहिए। राज्यसभा ने उन पर मतदान करके उन्हें गिरा भी दिया है। ऐसे पांच संशोधन हैं, जिन्हें उसने रद्द कर दिया है।

राज्यसभा के कांग्रेसी और कम्युनिस्ट सदस्यों का कहना है कि इन संशोधनों पर संसद के दोनों सदनों को अलग से बहस और मतदान करना चाहिए था लेकिन सरकार को डर है कि राज्यसभा में उसका बहुमत नहीं है, इसलिए वे गिर जाएंगे। इसी डर के मारे सरकार ने उन्हें वित्त विधेयक का हिस्सा जबर्दस्ती बना दिया ताकि अकेली लोकसभा से पास होने पर भी वे कानून बन जाएं। राज्यसभा द्वारा रद्द किए गए इन पांच संशोधनों को लोकसभा पास कर देगी तो वे पास हो जाएंगे।

सरकार की इस प्रवृत्ति पर राज्यसभा में काफी रोष प्रकट किया गया है। कांग्रेस के वीरप्पा मोइली ने तो यहां तक कह दिया कि राज्यसभा का होना न होना एक बराबर है। यदि राज्यसभा के साथ मोदी सरकार ऐसा ही बर्ताव करती रहे तो राज्यसभा के सभी सदस्यों को इस्तीफा दे देना चाहिए। इतना गुस्सा करनेवाले राज्यसभा सदस्यों के पास इस बात का क्या जवाब है कि सरकार के हर कदम का वे विरोध करने पर उतारु क्यों रहते हैं? क्या सिर्फ इसीलिए कि वे विरोधी हैं और वहां उनका बहुमत है? क्या कभी ऐसा भी होता है कि विरोधी दल के सदस्य पक्षपातरहित होकर बहस और मतदान करते हों? दूसरे शब्दों में संसद में भेड़चाल का ही चलन हो गया है।

पक्ष और विपक्ष के सदस्य आंख मींचकर मतदान करते हैं। पार्टी-नेताओं के इशारों पर नाचते हैं। वे जनता के प्रतिनिधि कम, पार्टियों के प्रतिनिधि ज्यादा होते हैं। जहां तक राज्यसभा का प्रश्न है, उसमें कौन लोग बैठते हैं? वे ही जिन पर पार्टी नेताओं की कृपा होती है। वे चुने कैसे जाते हैं? राज्यों के विधायकों द्वारा! ये विधायक भी अपने नेताओं के इशारे पर नाचते हैं या नोटों से खरीद लिए जाते हैं। दूसरे शब्दों में राज्यसभा में जी-हुजूरों की भीड़ जमा करने की बजाय बेहतर होगा कि उसके सदस्यों का चुनाव उनके राज्यों की जनता सीधे चुनाव द्वारा करे, जैसे कि अमेरिका में होता है। जनता द्वारा सीधे चुने गए सदस्य हर मुद्दे पर अपनी स्वतंत्र राय रखने में थोड़े स्वतंत्र होंगे। तभी राज्यसभा सही मायने में ‘बड़ों का सदन’ कहलाने के योग्य बनेगी।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

2 days ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

2 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

9 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago