होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / स्मृति शेष: खुशवंत सिंह ने हिन्दुस्तान मैनेजमेंट को दिया था ये जवाब  

स्मृति शेष: खुशवंत सिंह ने हिन्दुस्तान मैनेजमेंट को दिया था ये जवाब  

प्रदीप सौरभ वरिष्ठ पत्रकार ।। खुशवंत सिंह उस अंतिम पीढ़ी के लेखक थे जिनसे लेखकीय अनुशासन सीखा जा सकता था। उनका कॉलम न काहू से दोस्ती,न काहू से बैर जितने लंबे समय तक चला, शायद इतनी लंबी अवधि का कॉलम किसी भी पत्र

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

प्रदीप सौरभ

वरिष्ठ पत्रकार ।।

खुशवंत सिंह उस अंतिम पीढ़ी के लेखक थे जिनसे लेखकीय अनुशासन सीखा जा सकता था। उनका कॉलम न काहू से दोस्ती,न काहू से बैर जितने लंबे समय तक चला, शायद इतनी लंबी अवधि का कॉलम किसी भी पत्रकार ने नियमित नहीं लिखा है, यह उनके अनुशासन की ही अद्भुत मिसाल थी।

जब उनके बेटे राहुल सिंह को टीवी पर सुना था, तो उसकी बातों से पता चला था कि वे देश के बारे में कितना सोचते थे। 99 साल की उम्र में देश को लेकर उनकी चिंता उनके व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ स्वत: ही बताती थी।

एक बार जब उनका साक्षात्कार करना था, तो उनसे उनके घर पर मुलाकात हुई। स्वास्थ्य ठीक न  होने के कारण उनका साक्षात्कार तो नहीं ले सका, पर उस समय एक युवा पत्रकार के तौर पर अपने प्रति उनका उदार भाव देखकर उनसे प्रभावित जरूर हुआ था। मैं पहली बार उनसे मिला, तो बड़ी नम्रता के साथ उन्होंने अपनी खराब तबियत का हवाला देते हुए साक्षात्कार के लिए मना किया, पर साथ ही साथ तुरंत स्कॉच का ऑफर दिया।

खुशवंत सिंह का जिक्र करते समय यह जरूर कहूंगा कि वे कट्टरवादिता के घोर खिलाफ थे। वे देश में सांप्रदायिक शक्तियों के उभार से काफी चिंतित थे। उन्होंने भिंडरवाले का खुलकर विरोध किया था, पर वे संजय गांधी के समर्थक भी रहे थे।

पत्रकारिता की बात करे तो खुशवंत सिंह ने दशकों पहले ही आधुनिक पत्रकारिता की विधा का खूब प्रयोग किया, उनकी क्रिएटिविटी लाजवाब थी।

‘ट्रेन टू पाकिस्तान’ में उन्होंने भारत के विभाजन की त्रासदी चित्रण जिस मार्मिकता के साथ किया है, वे अतुलनीय है। वे हमेशा ही पुरातन विचारों, पाखंडवाद, कर्मकांड के विरोधी थे। उनके लेखन में जो बेबाकपन और बैलोसपन होता है वे उनके साफ दिल को दिखाता है। हां यह जरूर है कि उनको लेकर तमाम किवदिंतिया गढ़ी गईं है, जिसमें से कई असत्य भी है।

उनकी उदारता का एक उदाहरण यह है कि वे बीजेपी के वरिष्ठ नेता आडवाणी को पसंद नहीं करते थे, पर जब आडवाणी उनसे मिलने गए तो उन्होंने उनका दिल खोलकर स्वागत किया। यहां यह भी उल्लेख करना जरूरी है कि वे अटल बिहारी बाजपेयी को पसंद करते थे। उनकी बात करते हुए एक बात जरूर याद आ गई जो हिन्दुस्तान संस्थान में काम करने वाले हर शख्स को पता होती है क्योंकि हिन्दुस्तान में काम करने वालों के बीच उन्हें लेकर चर्चा होना आम है। बताया जाता है कि एक बार अखबार प्रबंधन ने किसी बात पर नाराज होकर खुशवंत सिंह से कहा कि आप अब विश्राम कीजिए, आपकी तनख्वाह आप तक पहुंच जाया करेगी, इसके जवाब में खुशवंत सिंह ने कहा था कि विश्राम तो बस निगम बोध पर ही करूंगा...

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

2 days ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

2 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

15 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago