होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'जिन्ना जबर्दस्त राष्ट्रवादी थे, उन्होंने भगतसिंह का मुकदमा भी लड़ा था'

'जिन्ना जबर्दस्त राष्ट्रवादी थे, उन्होंने भगतसिंह का मुकदमा भी लड़ा था'

डॉ. वेदप्रताप वैदिक वरिष्ठ पत्रकार ।। जिन्ना  हाउस का क्या करें? महाराष्ट्र के एक विधायक ने मांग की है कि मुंबई के ‘जिन्ना हाउस’ को ढहा दिया जाए और वहां एक नया सांस्कृतिक केंद्र बना दिया जाए।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

डॉ. वेदप्रताप वैदिक

वरिष्ठ पत्रकार ।।

जिन्ना  हाउस का क्या करें?

महाराष्ट्र के एक विधायक ने मांग की है कि मुंबई के ‘जिन्ना हाउस’ को ढहा दिया जाए और वहां एक नया सांस्कृतिक केंद्र बना दिया जाए। यह ऐसी मांग है कि यदि इसे तूल दे दिया जाए तो भारत में इसका समर्थन करनेवाले ढेरों लोग मिल जाएंगे। आम लोग भावना में बहते हैं। वे गहरे में नहीं उतरते। वे आगा-पीछा भी नहीं सोचते। इसमें जरा भी शक नहीं है कि यदि मोहम्मद अली जिन्ना नहीं होते तो पाकिस्तान भी नहीं होता। यों तो मुस्लिम लीग 1906 में बनी और बड़े-बड़े मुस्लिम नेता इसके अध्यक्ष बनते रहे लेकिन इकबाल के सपने को जिन्ना ने ही साकार किया। जिन्ना तो कांग्रेस के सक्रिय सदस्य रहे। वे जितने दिन मुस्लिम लीग में सक्रिय रहे, उससे ज्यादा वे कांग्रेस में रहे।

महात्मा गांधी जिन दिनों दुनिया के पोंगापंथी मुसलमानों के ‘खिलाफत आंदोलन’ का समर्थन कर रहे थे, जिन्ना उसका विरोध कर रहे थे। गांधी और जिन्ना की टक्कर 1920 की नागपुर कांग्रेस में हुई और वह दरार फैलती गई। इसके पहले जिन्ना इतने बड़े नेता बन चुके थे कि सरोजनी नायडू ने उनकी जीवनी लिखी थी। जिन्ना की मां का नाम मिठूबाई और पत्नी का नाम रतनबाई था। दो पीढ़ी पहले जिन्ना हिंदू थे। अब वे खोजा शिया हो गए थे। जिन्ना जबर्दस्त राष्ट्रवादी थे। उन्होंने भगतसिंह का मुकदमा भी लड़ा था।

1930 तक जिन्ना इतने निराश हो चुके थे कि वे लंदन जा बसे थे। लियाकत अली और उनकी बेगम उमा पंत उन्हें वापस ले आए। उन्होंने अपने जीवन के अंतिम 10-11 वर्षों में वह अलगाववादी रुप दिखाया, जिसे औसतन भारतीय निंदनीय समझता है। लेकिन जिन्ना की दो बातों को हम न भूलें। एक तो यह कि वे पाकिस्तान से लौटकर मुंबई के अपने जिन्नाहाउस में ही रहना चाहते थे और दूसरी यह कि उन्होंने पाकिस्तान के कायदें-आजम (महान नेता)  के तौर पर अपने भाषण में साफ-साफ कहा था कि आजाद पाकिस्तान में मजहब के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होगा। उनके इस भाषण को भाजपा के अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी ने भी उद्धृत किया था। किसे पता है कि जिन्ना यदि सितंबर 1948 के बाद भी जीवित रहते तो शायद भारत-पाक महासंघ जैसा कोई सपना साकार हो जाता।

ढाई एकड़ में बने जिन्ना के बंगलों की कीमत इस समय कई अरब रु. है। नेहरु ने उसे शत्रु-संपत्ति घोषित नहीं किया। वे उसे जिन्ना को लौटाना चाहते थे। जिन्ना की मर्जी से वे उसे किसी यूरोपीय नागरिक को किराए पर भी देना चाहते थे लेकिन जिन्ना साल भर बाद ही चल बसे। हमारे कई प्रधानमंत्रियों ने उसे पाकिस्तान सरकार को लौटाना चाहा लेकिन वे कोई फैसला नहीं कर सके। यदि उसे पाकिस्तान को नहीं लौटाना है तो भी उसको ढहाना तो वज्र मूर्खता होगी। यह वह बंगलो है, जिस पर गांधी और नेहरु जैसे नेता दर्जनों बार जाते रहे हैं। क्या ही अच्छा हो कि ‘जिन्ना हाउस’ को एक ऐसे संग्रहालय में तब्दील कर दिया जाए, जो जिन्ना के 60 साल भारत मां के पुत्र की तरह दिखाए और उनके अंतिम 11 साल पाकिस्तान के पिता की तरह दिखाए।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

2 days ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

2 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

8 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago