होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / हिंदी पत्रकारिता में महिला पत्रकारों की चुनौतियों पर बोलीं चित्रा त्रिपाठी

हिंदी पत्रकारिता में महिला पत्रकारों की चुनौतियों पर बोलीं चित्रा त्रिपाठी

हिंदी पत्रकारिता में, चाहे वो प्रिंट मीडिया हो या इलेक्ट्रॉनिक, दोनों ही क्षेत्रों में पिछले कुछ समय में महिला पत्रकारों की संख्या में इजाफा देख

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

चित्रा त्रिपाठी

टीवी एंकर ।।

हिंदी पत्रकारिता में, चाहे वो प्रिंट मीडिया हो या इलेक्ट्रॉनिक, दोनों ही क्षेत्रों में पिछले कुछ समय में महिला पत्रकारों की संख्या में इजाफा देखने को मिला है, हालांकि अब भी दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों के बाहर पत्रकारों की बिरादरी में महिलाओं की भागीदारी बहुत कम है। मीडिया ऐसा क्षेत्र है, जहां आपको वक्त-बेवक्त कभी भी, कहीं भी आने-जाने के लिए तैयार रहना होता है। बड़ी खबरें रात के 12 बजे आए या दो बजे, कवर करना ही होगा। घर और परिवार की जिम्मेदारी संभालते हुए ऐसा कर पाना कई बार बहुत मुश्किल हो जाता है।

पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही लड़कियों और महिलाओं की कुछ समस्यायें तो ऐसी होती हैं जो किसी भी दूसरे क्षेत्र में काम करते हुए उन्हें पेश नहीं आती हैं। लेकिन फिर भी मीडिया के क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों का वर्चस्व तोड़ रही हैं। वहीं व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त महिलाओं के काम का दायरा बहुत बढ़ा है, लेकिन कामयाबी के बावजूद कई महिलाओं को परिवार से जो सहयोग मिलना चाहिए, वह नहीं मिल पाता।

खाना बनाना और बच्चों की देखभाल अभी भी महिलाओं का ही काम माना जाता है। यानी अब महिलाओं को दोहरी जिम्मेदारी निभानी पड़ रही है। घरेलू महिलाओं की तुलना में कामकाजी महिलाओं पर काम का बोझ ज्यादा है। इन महिलाओं को अपने कार्यक्षेत्र और घर, दोनों को संभालने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ रही है। घर और ऑफिस के बीच सामंजस्य बिठाने में दिक्कत होने पर कई बार महिलाओं को ही ये कहा जाता है कि वो अपनी पेशेवर हसरतों की कुर्बानी दे दें।

एसोचैम का सर्वे कहता है कि मां बनने के बाद 40 फीसदी महिलाओं को नौकरी छोड़ देनी पड़ती है। बहुत सी महिला पत्रकारों के बारे में भी ये बात सच साबित होती है। हिंदी पत्रकारिता और महिला पत्रकारों की चुनौतियों के बीच बदलाव सुखद हो तो आनंद का एहसास किसे नहीं होता। आजकल हाईस्कूल से लेकर आईएएस जैसी परीक्षाओं तक लड़कियां केवल सफलता के झंडे ही नहीं गाड़ रहीं, टॉप कर रही हैं। छोटे शहरों से लेकर महानगरों तक, कहीं भी आप किसी कोचिंग के बाहर खड़े हो जायें, आपको बड़ी संख्या में लड़कियां आती-जाती मिल जायेंगी, कई जगहों पर तो ये संख्या लड़कों के मुकाबले ज्यादा भी होती है।

बेवजह की दखलंदाजी, टोका-टाकी से मुक्ति पाकर जिस भी लड़की को कुछ अलग करने का मौका मिल रहा है, वो अपनी मेहनत और काबिलियत की छाप छोड़ रही हैं। यही बात पत्रकारिता के क्षेत्र में भी लागू होती है और बेटियां पूरी शिद्दत से इसे निभा भी रही हैं।

हालांकि ऐसा नहीं है कि सब कुछ अच्छा ही है, चुनौतियां खत्म हो गई हैं।  सच्चाई तो यही है कि आज भी एक लड़के के मुकाबले लड़कियों को कहीं ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, उसे कम करके आंका जाता है। बार-बार उसे लड़की होने की दुहाई दी दाती है। लड़कियों के लिए चुनौतियां तो पिता के घर से ही शुरू हो जाती हैं।

परंपरागत भारतीय समाज में लड़कों को उनकी इच्छा के मुताबिक पढ़ने, घूमने, करियर के लिए कोई विकल्प चुनने जैसे मामलों में आजादी हासिल होती है जबकि लड़कियों को इनमें से हर एक मामले में कई तरह की दखलंदाजी और पाबंदियों से दो-चार होना पड़ता है। कड़ी मेहनत करने के बाद जब आप एक प्रोफेशनल के तौर पर काम करना शुरू कर देते हैं तब भी मुश्किलें कम नहीं होतीं, हां ये जरूर है कि जीवन के इस पड़ाव पर मुश्किलों के रंग-रूप कुछ बदल जाते हैं। हालांकि महिलाओं की काबिलियत पर सवाल करने का दुस्साहस अब अगर कोई करता है तो उसे जवाब भी उसी अंदाज में बेटियां दे रही हैं, लेकिन कई बार अहम जिम्मेदारियां महिलाओं को देने में संकोच जरूर किया जाता है।

कार्यस्थल पर छेड़छाड़ या अमर्यादित व्यवहार का शिकार भी कई बार लड़कियों को होना पड़ता है हालांकि अब इस तरह की हरकतों के खिलाफ वो मुखर हो रही हैं, अपनी आवाज उठा रही हैं। कुल मिलाकर, समस्याएं कई हैं, लेकिन कोई ऐसी समस्या नहीं होती जिसका समाधान ना हो। और इस ओर रास्ता खुद लड़किया बना रही हैं। हिंदी पत्रकारिता का स्वर्ण युग आना बाकी है लेकिन यकीन मानिए बिना बेटियों के ये असंभव होगा।

 

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।   


टैग्स
सम्बंधित खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

2 days ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

2 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago

'वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी' खरीदने के बाद 'पैरामाउंट' पर चढ़ेगा 79 अरब डॉलर का कर्ज

मीडिया इंडस्ट्री में एक बहुत बड़ी डील होने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'पैरामाउंट' (Paramount) और 'वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी' (Warner Bros. Discovery) आपस में मर्ज होने वाले हैं

1 day ago