होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'आज हिंदी पत्रकारिता के खून में FDI बहने लगा है'

'आज हिंदी पत्रकारिता के खून में FDI बहने लगा है'

अंग्रेजी इस बात में तो आरंभ से सतर्क रही और उसने हिंदी का अन्य भारतीय भाषाओं से सहोदरा संबंध बनाने ही नहीं दिया...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

प्रभु जोशी 

वरिष्ठ पत्रकार ।। 

अंग्रेजी इस बात में तो आरंभ से सतर्क रही और उसने हिंदी का अन्य भारतीय भाषाओं से सहोदरा संबंध बनाने ही नहीं दिया, उल्टे वैमनस्य और अदम्य वैरभाव को बढ़ाये रखा- लेकिन, हिंदी की, अपनी बोलियों से जड़ें इतनी गहरी बनी और रही आयीं कि उसको वहां से उखाड़ना मुश्किल रहा। बहरहाल, ये काम अब मीडिया ने अपने हाथ में ले लिया है।

बोलियों का संहार करने में, जो काम इलेक्ट्रॉनिक-मीडिया कर रहा है, उसे दस कदम आगे जाकर हिंदी के अखबार कर रहे हैं, जो अखबार साढ़े तीन रुपए में बिकते हुए जानलेवा आर्थिक कठिनाई का रोना रो रहे थे, वे अब एक या डेढ़ रुपए में चौबीस पृष्ठों के साथ अपनी चिकनाई और रंगीनी बेच रहे हैं। स्पष्ट है, यह विदेशी चंचला धनलक्ष्मी है। क्या ये लोग नहीं जानते कि यह पूंजी अस्मिताओंका विनिमयनहीं, बल्कि अस्मिताओं का सीधा-सीधा अपहरणकरती हैं। यह अखबारों को अपनी हवाई सेनाबनाकर, ‘विचारों का विस्फोटकरती है, और विस्फोट वाली जगह पर थल-सेना कब्जा कर लेती है। इसी के चलते अखबार बाजारवादके लिए जगह बनाने का काम कर रहे हैं। वे पहले विचारपरोसते थे, अब वस्तुपरोस रहे हैं- अलबत्ता, खुद वस्तुबन गए हैं।

इसी के चलते अखबारों में संपादक नहीं, ब्रैंड-मैनेजर बरामद होते हैं। अखबारों की इस नई प्रथा ने, ‘मच्छरदानीकी सैद्धान्तिकीका वरण कर लिया है। कहने को वह मच्छर-दानीहोती है परन्तु उसमें मच्छर नहीं होता। वह बाहर ही बाहर रहता है। ठीक इसी तरह अखबार में अखबारनवीस को छोड़कर, सारे विभागों के भीतर सब वाजिब लोग होते हैं। बस सम्पादकीय विभाग में सम्पादक नहीं होता। इसीलिए, आपस में पत्रकार बिरादरी एडिटोरियल को एडव्हरटोरियल विभाग कहती है। अब इस मार्केट-ड्राइवन पत्रकारिता में सम्पादकीय-विभाग, विज्ञापन-विभाग का मातहत है। यहां तक कि प्रकाशन योग्य सामग्री भी वही तय करता है।

यों भी सम्पादकीय पृष्ठ दैनिक अखबारों में अब बुद्धिजीवियों के वैचारिक अभिव्यक्ति के लिए नहीं, राजनीतिक दलों के व्यू-पॉइंट’ (?) के लिए आरक्षित होते जा रहे हैं। वे राजनीतिक जनसंपर्क हेतु सुरक्षित पृष्ठ हैं। यह उसी पूंजी के प्रताप का प्रपात है, जो बाहर से आ रही है। ऐसे में निश्चय ही वे हड़का कर पूछना चाहें कि बताइए भला यह कैसे हो सकता है कि आप पूंजी तो हमारी लें और भाषा और संस्कृतिआप अपनी विकसित करें? यह नहीं हो सकता। हमें अपने साम्राज्य की सहूलियत के लिए एकरूपताचाहिए। सब एक-सा खायें। एक-सा पीयें। एक-सा बोलें। एक-सा लिखें-लिखायें। एक-सा सोचें। एक-सा देखें। एक-सा दिखायें। तुम अच्छी तरह से जान लो कि यही संसार के एक ध्रुवीय होने का अटल सत्य है। हमारे पास महामिक्सर है- हम सबको फेंट कर एकरूपकर देंगे। बहरहाल, उन्होंने भारत के प्रिन्ट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को अपना महामिक्सर बना लिया। इसलिए, अब अखबार और अखबार के बीच की पहले वाली यह स्पर्धा जो धीरे-धीरे गला काट हो रही थी अब क्षीण हो गयी है।

चूंकि अब वे सब एक ही अभियान में शामिल, सहयात्री हैं। उनका अभीष्ट भी एक है और वह है, ‘वैश्वीकरणके लिए बनाए जा रहे मार्ग का प्रशस्तीकरण। सो आपस में बैर कैसा? हम तो आपस में कमर्शियल-कजिन्स हैं। आओ, हम सब मिलकर मारें हिंदी को। अब भारत की असली हिंदी पत्रकारिता हिंदी की ऐसी ही आरती उतार रही है।

यहां यह याद दिलाना जरूरी है कि आज जिस हिंदी को हम देख रहे हैं- उसे पत्रकारिताने ही विकसित किया था, क्योंकि, तब की उस पत्रकारिता के खून में राष्ट्र का नमक और लौहतत्व था जो बोलता था। अब तो खून में लौह तत्व की तरह एफडीआई (फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेन्ट) बहने लगा है। अतः वही तो बोलेगा। उसी लौहतत्व की धार होगी जो हिंदी की गर्दन उतारने के काम में आएगी।

हालांकि, अखबार जनता में मुगालता पैदा करने के लिए वे कहते हैं, पूंजी उनकी जरूर है, लेकिन चिन्तन की धार हमारी है। अर्थात सारा लोहा उनका, हमारी होगी धार। अर्थात भैया हमें भी पता है कि धार को निराधार बनाने में वक्त नहीं लगेगा। तुम्हीं बताओ, उन टाइगर इकनॉमियों का क्या हुआ, जिनसे डरकर लोग कहने लगे थे कि पिछली सदी यूरोप या पश्चिम की रही होगी, यह सदी तो इन टाइगरों की होगी। कहां गए वे टाइगर? उनके तो तीखे दांत और मजबूत पंजे थे। नई नस्ल के ये कॉर्पोरेटी चिन्तक रोज-रोज बताते हैं- हिन्दुस्तान विल बी टाइगर ऑफ टुमॉरो।   

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

2 days ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

2 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago

'वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी' खरीदने के बाद 'पैरामाउंट' पर चढ़ेगा 79 अरब डॉलर का कर्ज

मीडिया इंडस्ट्री में एक बहुत बड़ी डील होने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'पैरामाउंट' (Paramount) और 'वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी' (Warner Bros. Discovery) आपस में मर्ज होने वाले हैं

1 day ago