होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / डॉ. वैदिक की ये बात मान लें सीएम योगी तो वाकई खूब होगी वाहवाही...

डॉ. वैदिक की ये बात मान लें सीएम योगी तो वाकई खूब होगी वाहवाही...

डॉ. वेद प्रताप वैदिक वरिष्ठ पत्रकार ।। मैं पिछले दो दिन से इंदौर में हूं। कल यहां के ‘नई दुनिया’ अखबार में एक खबर पढ़कर दिल खुश हो गया। मुझे पता नहीं कि वह खबर कैसे बनी? वह महत्वपूर्ण फैसला मध्यप्रदेश सरकार ने म

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

डॉ. वेद प्रताप वैदिक

वरिष्ठ पत्रकार ।।

मैं पिछले दो दिन से इंदौर में हूं। कल यहां के ‘नई दुनिया’ अखबार में एक खबर पढ़कर दिल खुश हो गया। मुझे पता नहीं कि वह खबर कैसे बनी? वह महत्वपूर्ण फैसला मध्यप्रदेश सरकार ने मेरा लेख पढ़कर किया है या अपनी प्रेरणा से किया है, मैं नहीं कह सकता। मैं अपने पिछले कुछ लेखों में देश की शिक्षा के बारे में दो सुझाव देता रहा हूं। एक तो यह कि देश के सारे जन-प्रतिनिधियों और समस्त सरकारी कर्मचारियों के बच्चे अनिवार्य रूप से सरकारी स्कूलों में पढ़ें। दूसरा सुझाव यह है कि समस्त गैर-सरकारी स्कूलों और कॉलेजों की फीस पर कुछ न कुछ नियंत्रण लागू किए जाएं।

मेरा पहला सुझाव इलाहाबाद उच्च न्यायालय को ठीक लगा और उसने कुछ माह पहले यह फैसला दिया कि उप्र में उसे लागू किया जाए। मैं योगी आदित्यनाथजी से आग्रह करता हूं कि वे इस नियम को सारे उप्र में लागू कर दें। अगर एक संन्यासी मुख्यमंत्री इस बड़े काम को नहीं करेगा तो कौन करेगा?

मेरा जो दूसरा सुझाव है कि गैर-सरकारी स्कूलों और कॉलेजों की फीस पर नियंत्रण लागू किया जाए। यह काम अब मध्यप्रदेश की सरकार करने वाली है। मैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और शिक्षा मंत्री कुंवर विजय शाह का अभिनंदन करता हूं कि वे अब सभी निजी स्कूलों को सुविधाओं और गुणवत्ता के आधार पर पांच श्रेणियों में बांटेंगे। वे बच्चों के प्रवेश के वक्त लिये जाने वाली मोटी धनराशियों का निषेध करेंगे। बसों के किराए, बच्चों के अन्य सामानों की कीमत और सालाना फीस-वृद्धि के नियम भी तय करेंगे। इसी प्रकार संसद में उज्जैन के सांसद चिंतामणि मालवीय ने भी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 19000 स्कूलों में चल रही लूट-पाट पर देश का ध्यान आकर्षित किया है। मुझे विश्वास है कि इस मामले में यदि मप्र सरकार ने सचमुच कोई ठोस काम कर दिखाया तो वह सारे देश के लिए एक उदाहरण बन जाएगा।

(साभार: नया इंडिया)

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

2 days ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

2 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

11 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago