होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / यह देखकर लगता है भाजपा के मुख्यमंत्री अपने पर उतर आए हैं: डॉ. वैदिक

यह देखकर लगता है भाजपा के मुख्यमंत्री अपने पर उतर आए हैं: डॉ. वैदिक

डॉ. वेदप्रताप वैदिक वरिष्ठ पत्रकार ।। गोहत्या, मांसाहार और तर्क  गोहत्या के लिए अपने कई प्रांतों में कड़ी सजा का प्रावधान है लेकिन गुजरात विधानसभा ने उम्र-कैद का कानून बनाकर अन्य राज्यों के लिए भी रास्ता खोल दिया है। गुजरात के साथ-साथ उत्तरप्रदेश में बूचड़खानों

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

डॉ. वेदप्रताप वैदिक वरिष्ठ पत्रकार ।। गोहत्या, मांसाहार और तर्क

 गोहत्या के लिए अपने कई प्रांतों में कड़ी सजा का प्रावधान है लेकिन गुजरात विधानसभा ने उम्र-कैद का कानून बनाकर अन्य राज्यों के लिए भी रास्ता खोल दिया है। गुजरात के साथ-साथ उत्तरप्रदेश में बूचड़खानों को लेकर जो बवाल मचा है, उसे देखकर यह माना जा रहा है कि भाजपा के मुख्यमंत्री लोग अपनेवाली पर उतर आए हैं। वे हिन्दुस्तान पर अपना हिन्दुत्व का एजेंडा थोपने लगे हैं। यदि आप इन खबरों के शीर्षक पढ़ें और टीवी चैनलों को चलते-चलते सुनें तो आपका भी यह विचार बन जाएगा कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देश के मुसलमानों को तबाह करने पर उतारु हो गए हैं। लेकिन मैं समझता हूं कि ऐसा नहीं है। उप्र में बूचड़खानों पर सिर्फ यह सख्ती की गई थी कि जिन पर लायसेंस नहीं हैं, उन्हें चेतावनी दी गई थी। बिना लायसेंस के चलनेवाले बूचड़खाने और दुकानें अक्सर भयंकर गंदगी, बदबू और कीटाणुओं के अड्डे बन जाते हैं, चाहे उनके मालिक हिंदू हों या मुसलमान! हिन्दुस्तान में जितने मुसलमान मांसाहारी हैं, उससे दुगुने-तिगुने हिंदू, सिख और ईसाई मांसाहारी हैं। देश की सभी प्रांतीय सरकारें यदि इसी सख्ती से पेश आएं तो सबसे स्वच्छ आहार मिल सकेगा।

गुजरात में गोरक्षा का कड़ा कानून सराहनीय है, क्योंकि गाय को देश के हिन्दुओं में माता के समान मानते हैं। शास्त्र भी कहते हैं- गावो विश्वस्य मातरः। आखिर, मुगल बादशाहों ने भी गोवध पर प्रतिबंध क्यों लगा रखा था? सिर्फ गुजरात ही नहीं, हिन्दुओं ही नहीं, सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि सारे संसार के लिए गाय ऐसा पशु है, जो मरने तक और मरने के बाद भी मानव-जाति का फायदा ही करता है। कोलकाता में गोबर गैस से बसें चल रही हैं। एक रुपए की मेथिन गैस से बसें 17 किमी तक चलती हैं। हरयाणा के ग्रामीण घरों में गोबर गैस के चूल्हे दनदना रहे हैं।

जो गाएं दूध नहीं देतीं, उनके गोबर, मूत्र और गैस से ही लाखों रुपए की आमदनी होती है। जबकि गाय के मांस, खून, चमड़े, सींग वगैरह से सिर्फ पांच-सात हजार रुपए ही कमाए जा सकते हैं। मैं तो कहता हूं कि किसी भी दुधारु पशु गाय, भैंस, बकरी, भेड़ आदि की हत्या नहीं की जानी चाहिए। यदि उनका सदुपयोग किया जाए तो भारत में आर्थिक क्रांति की जा सकती है। मैं तो चाहता हूं कि सारा विश्व ही निरामिष हो जाए, शाकाहारी बन जाए लेकिन यह बिल्कुल अनुचित होगा कि आप मांसाहार पर कानूनी प्रतिबंध लगा दें या मांसाहारियों का अपमान करें। यह भी ठीक नहीं कि आप पशु की रक्षा के लिए मनुष्य को मारने के लिए तैयार हो जाएं। यदि हम सारी दुनिया को शाकाहारी बना हुआ देखता चाहते हैं तो इस मुद्दे को हमें कानून की तलवार से नहीं, तर्क की तुला पर तोलकर प्रेम से परोसना होगा।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

2 days ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

2 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

7 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago