होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ये भारत के लिए खतरे की घंटी है, बोले वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वैदिक

ये भारत के लिए खतरे की घंटी है, बोले वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वैदिक

डॉ. वेदप्रताप वैदिक             वरिष्ठ पत्रकार ।। भारत के लिए खतरे की घंटी उज्जैन-भोपाल पैसेंजर रेल में ह

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

डॉ. वेदप्रताप वैदिक            

वरिष्ठ पत्रकार ।।

भारत के लिए खतरे की घंटी

उज्जैन-भोपाल पैसेंजर रेल में हुई विस्फोट की आतंकी घटना बेहद खतरनाक है। यह घटना अब तक हुई आतंक की सबसे खतरनाक घटना है, क्योंकि ये आतंकी उन आतंकियों के मुकाबले ज्यादा खतरनाक हैं, जो पाकिस्तान से आते हैं। अब यह आग अपने घर में ही फैलने लगी है। भारत के लिए खतरे की घंटी बज रही है। लगभग दर्जन भर आतंकी पकड़ लिए गए हैं। कानपुर, इटावा, लखनऊ तथा अन्य स्थानों से भी वे पकड़े जा रहे हैं।

लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में लंबी मुठभेड़ के बाद सैफुल्लाह मारा गया है। यह इन आतंकियों का सरगना है। सभी आतंकी के घर से जो कागजात, पुर्जे, बारुद और हथियार मिले हैं, उनसे पता चलता है कि उज्जैन के करीब हुए विस्फोट का बम यहीं बना था। पुलिस और आतंक-विरोधी संगठन की कार्रवाई बहुत सराहनीय है लेकिन यह सवाल भी खड़ा होता है कि इन आतंकियों को वे बम-विस्फोट के पहले ही क्यों नहीं पकड़ पाए? यह तो अच्छा हुआ कि इस विस्फोट में कोई मरा नहीं लेकिन बेहतर होता कि इन लोगों और इनके-जैसे अन्य लोगों को पहले ही पकड़ लिया जाता। यह तो अब भी होना ही चाहिए।

ये आतंकी इसलिए सबसे खतरनाक हैं कि ये किसी खास देश के एजेंट नहीं हैं बल्कि ये एक ऐसी विचारधारा के एजेंट हैं, जो बिल्कुल अंधी है। वह दुनिया के मुसलमानों को आत्महत्या के मार्ग पर ले जा रही है। उसका नाम निजामे-मुस्तफा है, इस्लामी राज्य है। आईएसआईएस है। सीरिया के शिया और सुन्नियों के आपसी झगड़े को उन्होंने पहले राजनीतिक रुप दिया और अब उसे धार्मिक रुप दे दिया है।

मजहब का बुर्का ओढ़कर यह विचारधारा अब अफगानिस्तान और पाकिस्तान में भी घुस गई है। ये दोनों मुल्क परेशान हैं। आईएसआईएस के आतंकियों ने अब तक जिनकी हत्या की है, उनमें लगभग सभी मुसलमान हैं। उज्जैन-विस्फोट ने भारत के भी कान खड़े कर दिए हैं। यह आतंक का अंतरराष्ट्रीयकरण है। इसका मुकाबला करने के लिए सउदी अरब और ईरान तथा अमेरिका और रुस जैसे परस्पर विरोधी राष्ट्र एक हो रहे हैं तो भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान मिलकर इसका मुकाबला क्यों नहीं करते?

इस तरह के आतंक का मुकाबला सिर्फ हथियारों से पूरी तरह नहीं हो सकता। इसके लिए उन गुमराह नौजवानों के दिमाग को पल्टा खिलाने की जरुरत है। क्या हमारे नेता उसके लिए तैयार हैं?

(साभार: नया इंडिया)

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

3 days ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

3 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

18 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago