होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अहा! जिंदगी का हर अंक ले आता है आपको जिंदगी के और करीब

अहा! जिंदगी का हर अंक ले आता है आपको जिंदगी के और करीब

अनुप्रेरणा ‘अहा! जिंदगी’ एक ऐसी फीचर मैगजीन है जो आपको जिंदगी के और भी करीब ले जाती है। रोजमर्रा की भागम-भाग और तनाव भरी जिंदगी में हम भूल ही जाते हैं कि हम इंसान हैं और जिंदगी एक उत्सव है। ये मैगजीन कहीं न कहीं हमें हमारे अंदर झांकने की इजाजत और वक्त देती है। वैस

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

अनुप्रेरणा

‘अहा! जिंदगी’ एक ऐसी फीचर मैगजीन है जो आपको जिंदगी के और भी करीब ले जाती है। रोजमर्रा की भागम-भाग और तनाव भरी जिंदगी में हम भूल ही जाते हैं कि हम इंसान हैं और जिंदगी एक उत्सव है। ये मैगजीन कहीं न कहीं हमें हमारे अंदर झांकने की इजाजत और वक्त देती है। वैसे तो आजकल फोन और इंटरनेट पर हर खबर, जानकारियां, आर्टिकल्स मौजूद हैं, लेकिन इस मैगजीन में भावनाओं को शब्दों में पिरोया जाता है। एक पाठक के रूप में मैं कह सकती हूं कि ये एक बेहतरीन फीचर मैगजीन है। जो आपको खुद से मिलाती है। जब आप इसकी कहानियां, साहित्य और रचानाएं पढ़ते हैं आपको लगता है आप प्रेम और रिश्तों के और करीब हैं।

‘इंडिया टुडे’, ‘आउटलुक’ जैसी साप्ताहिक और प्रतिष्ठित मैगजीन के मुकाबले अगर हम देखेंगे तो इसका उन मैगजीन से कोई मुकाबला नहीं है क्योंकि इसका कंटेंट बिल्कुल अलग होता है। साहित्य, जीवन, प्रेम, कला, लेखनी और कहानियों से सजी ये मैगजीन मेरे दिल के बहुत ही करीब है। हार्ड न्यूज और बाकी जानकारियां आपको कहीं भी आसानी से मिल जाती है, लेकिन इस मैगजीन में पुराने लेखक, कवि और कविताओं पर बात होती है। हर बार एक नई कवर स्टोरी के साथ पाठक को कुछ नया एहसास देने की कोशिश करती है ये मैगजीन। स्त्री पर अलग अलग विमर्श और विचार करती है ये मैगजीन। इस मैगजीन में कविताओं की संरचना होती है, कभी देश, कभी विदेश, साहित्य, काव्य, धर्म और नारी सम्मान की बात करती है ये मैगजीन। आजकल रिश्ते और प्यार कितने पीछे छूट गए हैं। ऐसे में ये मैगजीन हमारे उन रिश्ते और अनछुए पहलुओं को उजागर करती है और हमें भावनाओं के और करीब ले आती है। कभी प्रकृति पर चर्चा करती है, तो कभी सेक्स पर और कभी प्रसिद्ध लोगों के इंटरव्यू छापती है। कभी वर्तमान से मिलाती है तो कभी हमें इतिहास में ले जाती है ये मैगजीन।

मार्च का अंक

इस अंक में धर्म को कवर स्टोरी के रूप में चुना गया है। धर्म क्या है और हमारे जीवन में धर्म के मायने क्या हैं? क्या धर्म को बांटा जा सकता है, अल्लाह, सरहद और मजहब क्या इन शब्दों की अहमियत बस इनके नाम में है। धर्म इंसान का मतलब होता है। धर्म को इतने खुले दिल से समाझया गया है कि आप इसे इतना जटिल रूप से नहीं देखेंगे। ये तो जिंदगी आसान करता है।

इस अंक में नारी के अस्तित्व को अपनी लेखनी से एक अलग ही पहचान देने वाली नासिरा शर्मा से लेखक की बातचीत के कुछ अंश छापे हैं। किस तरह से उन्होंने लड़का और लड़की के भेद के बीच भी अपनी पहचान बनाई और महिला होने के बाद भी एक सफलता की कहानी बुनीं। स्त्री किस तरह से अपने संघर्षों से अपने ही जीवन की नायिका बन सकती है। अपना भाग्य खुद ही लिख सकती है, यह भी बताती है यह मैगजीन।

कई पुरानी किताबों का जिक्र है इस बार। एक चीज जो हर अंक में होती है वो है कविताएं और कुछ प्रेरणादायक पंक्तियां। साहित्य की गोद और अनुभव के गलियारे से जो शब्द निकलकर आते हैं वो जीवन के बहुत ही करीब होते हैं। हर कोई कभी न कभी उन शब्दों को एक बार जीता है। मानव और ईश्वर प्रेम की अद्भुत कहानी लिखी गई है।

फरवरी का अंक

फरवरी के अंक में प्रेम को कवर स्टोरी के रूप में जगह दी गई है। प्रेम की कई परिभाषा हैं। प्रेम को अलग-अलग ढंग से समझाने और उसकी व्याख्या करने की कोशिश की गई है। लेकिन इस बीच हम भूल गए कि प्रेम का वर्णन नहीं होता। प्रेम तो बस प्रेम है। हर उस रिश्ते में प्रेम है, जो एक दूसरे को आजाद छोड़ देता है। प्रेम उड़ने देता है, ना कि आपके पंख काट देता है। आजादी का नाम ही प्रेम है। प्रेम को कुछ इस तरह खूबसूरती से अपने शब्दों में पिरोया है अहा जिंदगी ने। इसके अलावा जावेद अख्तर का इतना बेहतरीन इंटरव्यू छापा है, ऐसा लगता है जावेद साहब ने अपना दिल निकालकर रख दिया हो। हर अंकों की तरह इस अंक में भी भावनाओं और अस्तित्व से भरी कविताएं लिखी गईं हैं। इतिहासकार और साहित्यकारों की कहानियों से सजी है ये मैगजीन।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

2 days ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

2 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

6 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago