होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सांसद ने पत्रकार से की मारपीट, राष्ट्रपति प्रशंसा में बोले- शानदार नेता
सांसद ने पत्रकार से की मारपीट, राष्ट्रपति प्रशंसा में बोले- शानदार नेता
गुरुवार को एक पत्रकार से साथ मारपीट करने वाले अमेरिकी सांसद की प्रशंसा
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक पत्रकार से साथ मारपीट करने वाले अमेरिकी सांसद की प्रशंसा की। ट्रंप गुरुवार को मोंटाना प्रांत में एक रैली के दौरान जनता को संबोधित कर रहे थे। रैली में ट्रंप ने सांसद ग्रेग गियानफोर्ट को शानदार नेता बताते हुए जनता से उन्हें वोट देने की अपील की।
मोंटाना में एक रैली के दौरान ट्रंप की यह टिप्पणी उस वक्त सामने आई है जब पत्रकार जमाल खाशोगी की गुमशुदगी को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आक्रोश देखा जा रहा है। रैली में ट्रंप ने लोगों से गियानफोर्ट के लिए वोट देने की अपील करते हुए उन्हें ‘मोंटाना का अद्भुत नेता’ और ‘कांग्रेस में सबसे सम्मानित व्यक्ति’ बताया।
राष्ट्रपति ने ‘द गार्जियन’ के रिपोर्टर बेन जैकब्स पर गियानफोर्ट के हमले का जिक्र करते हुए कहा, ‘खैर उनसे कभी ना उलझना और जो व्यक्ति शक्ति प्रदर्शन कर सकता है वह मेरी तरह है वह मेरा पसंदीदा व्यक्ति है।’
बता दें कि पत्रकार पर हमला व दुर्व्यवहार करने के चलते सांसद ग्रेग गियानफोर्ट को खराब आचरण के लिए छह महीने की जेल की सजा हुई थी, हालांकि सजा को तत्काल लागू नहीं किया जा रहा है। उन्हें 40 घंटे की सामुदायिक सेवा करने, 20 घंटे क्रोध प्रबंधन सत्र में जाने और 385 डॉलर का जुर्माना देने के लिए भी कहा गया था। पत्रकार पर हमले की यह घटना पिछले साल की है। इसने पूरे देश का ध्यान अपनी और खींचा था।
टैग्स रिपोर्टर सांसद टंप