होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘न्यूज24’ को अलविदा कह, अपने पुराने मीडिया ग्रुप में लौटे अम्बरीश पांडे
‘न्यूज24’ को अलविदा कह, अपने पुराने मीडिया ग्रुप में लौटे अम्बरीश पांडे
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज24’ में कार्यरत अम्बरीश पांडे जी मीडिया समूह से एक बार जुड़ गए हैं। इस बार वे ‘जी न्यूज’ में सीनियर प्रॉड्यूसर के तौर पर जुड़े हैं। उन्होंने कॉमन असाइनमेंट डेस्क पर कॉमन असाइनमेंट हेड की जिम्मेदारी संभाली है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज24’ में कार्यरत अम्बरीश पांडे जी मीडिया समूह से एक बार जुड़ गए हैं। इस बार वे ‘जी न्यूज’ में सीनियर प्रॉड्यूसर के तौर पर जुड़े हैं। उन्होंने कॉमन असाइनमेंट डेस्क पर कॉमन असाइनमेंट हेड की जिम्मेदारी संभाली है।
अम्बरीश ‘न्यूज24’ में भी असाइनमेंट डेस्क पर थे और प्रड्यूसर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अप्रैल, 2014 में वे इस चैनल के साथ जुड़े थे। इससे पहले वे ‘अमर उजाला’ में सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के तौर पर थे। वे यहां ‘जी न्यूज’ से आए थे। जी न्यूज में वे असोसिएट प्रड्यूसर की भूमिका निभा रहे थे। यहां वे फरवरी, 2008 से नवंबर, 2013 तक रहे।
उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स