होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / वरिष्ठ पत्रकार व अनुवादक अमर नाथ बने मीडिया क्विज के पहले सप्ताह के विजेता
वरिष्ठ पत्रकार व अनुवादक अमर नाथ बने मीडिया क्विज के पहले सप्ताह के विजेता
वरिष्ठ पत्रकार व अनुवादक अमर नाथ समाचार4मीडिया मीडिया क्विज के पहले सप्ताह के विजेता चुने गए हैं। चेन्नई में एक प्रतिष्ठित सरकारी संस्थान में राजभाषा अधिकारी के पद पर कार्यरत अमरनाथ ने 68 प्रतिशत प्रश्नों का सही जवाब दिया है। दूसरे स्थान पर एडिटवर्क्स जर्नलिज्म इंस्टीट्यूट के आदित्य आर्यन रहे हैं। आदित्य ने 47 प्रतिशत स्कोर किया है। मीडिया क्विज के
समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago
वरिष्ठ पत्रकार व अनुवादक अमर नाथ समाचार4मीडिया मीडिया क्विज के पहले सप्ताह के विजेता चुने गए हैं। चेन्नई में एक प्रतिष्ठित सरकारी संस्थान में राजभाषा अधिकारी के पद पर कार्यरत अमरनाथ ने 68 प्रतिशत प्रश्नों का सही जवाब दिया है। दूसरे स्थान पर एडिटवर्क्स जर्नलिज्म इंस्टीट्यूट के आदित्य आर्यन रहे हैं। आदित्य ने 47 प्रतिशत स्कोर किया है। मीडिया क्विज के पहले सप्ताह में तीसरा स्थान हासिल किया है दैनिक भास्कर रायपुर के संजीव तिवारी ने। इन्होंने 40 प्रतिशत स्कोर किया है। विजेता अमर नाथ को समाचार4मीडिया की ओर से प्रमाण पत्र व पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। आईआईएमसी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल कर चुके और मूलतः बिहार के रहने वाले अमरनाथ जाने-माने अनुवादक भी हैं और अनुवाद के क्षेत्र में सक्रिय कई अंतरराष्ट्रीय संस्थआओं से जुड़े रहे हैं। दूसरे स्थान पर रहे आदित्य आर्यन इन दिनों नोएडा स्थित पत्रकारिता संस्थान एडिटवर्कस् में पत्रकारिता की पढ़ाई कर रहे हैं। तीसरे स्थान पर रहे संजीव तिवारी छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हिंदी दैनिक दैनिक भास्कर से जुड़े हैं। इस तरह समाचार4मीडिया मीडिया क्विज के पहले सप्ताह की घोषणा के बाद अब दूसरे सप्ताह के प्रश्न ऑनलाइन हो गए हैं। अगर आप पहले सप्ताह के सवालों का जवाब दे पाने से वंचित रह गए हैं तो दूसरे सप्ताह के सवाल आप का इंतजार कर रहे हैं। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स