होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अमर उजाला मीडिया क्विज़ 2012 बंगलौर राउंड की विजेता टीसीएस टीम रही
अमर उजाला मीडिया क्विज़ 2012 बंगलौर राउंड की विजेता टीसीएस टीम रही
श्रीकांत जी और जयाकांतन आर की टीसीएस की टीम अमर उजाला मीडिया क्विज़ 2012 के बंगलौर राउंड के विजेता बने हैं। टीम ने 55 प्वाइंट स्कोर के साथ, अन्य प्रतिद्वंदियों को पीछे छोड़ते हुए अमर उजाला मीडिया क्विज़ 2012 के विजेता बने। उल्लेखनीय है कि बंगलौर में 27 जून को मीडिया क्विज़ का आयोजन किया गया था। बंगलौर राउंड के लिए, क्विज़ मास्टर - ओ एंड एम के सा
समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago
श्रीकांत जी और जयाकांतन आर की टीसीएस की टीम अमर उजाला मीडिया क्विज़ 2012 के बंगलौर राउंड के विजेता बने हैं। टीम ने 55 प्वाइंट स्कोर के साथ, अन्य प्रतिद्वंदियों को पीछे छोड़ते हुए अमर उजाला मीडिया क्विज़ 2012 के विजेता बने। उल्लेखनीय है कि बंगलौर में 27 जून को मीडिया क्विज़ का आयोजन किया गया था। बंगलौर राउंड के लिए, क्विज़ मास्टर - ओ एंड एम के साउथ क्षेत्र के ग्रुप प्रेसिडेंट, प्रतीक श्रीवास्तव और जेड्ब्ल्यूटी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, साउथ राजीव गंगवानी थे। श्रीकांत और जयाकांतन की टीम ने पिछले वर्ष भी मीडिया क्विज़ में भाग लिया था। इस अवसर पर, श्रीकांत ने कहा, क्विज़ से आपकी जिज्ञासा को शांति मिलती है और आपके नॉलेज में बढ़ोतरी भी होती है। यह जिज्ञासा है जो मुझे भारत में होने वाले कई क्विज़ में भाग लेने को प्रेरित करती रही है। अन्य प्रतिभागियों से कड़ी स्पर्धा के कारण, इन दोनों प्रतियोगियों में से किसी को भी अपने जीतने की उमीद नहीं थी। श्रीकांत और जयाकांतन दोनों ने महसूस किया कि मीडिया क्विज़ में भाग लेने के कारण उन्हें इंडस्ट्री के बारे में जानने को मिला क्योंकि वे सूचना-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में काम करते हैं। टीम ने कहा, प्रश्न संतुलित और सही मिश्रण था। कुछ प्रश्न तो ऐसे थे कि उनके उत्तर काफी टेक्निकल (तकनीकी) थे और उनका जवाब देना काफी मुश्किल था। मीडिया क्विज़ में उपस्थित श्रोतागण काफी उस्ताहित थे और वे भी भाग ले रहे थे। अमर उजाला मीडिया क्विज़ के दिल्ली राउंड के विजेता जेनपैक्ट/रेकिट बेनकिसर टीम रहा, जिसने इस कार्यक्रम के चौथे संस्करण में 65 स्कोर किया। आनंद बाजार पत्रिका की त्रिशित मजुमदार और शुभ्रांगशु बनर्जी की टीम अमर उजाला 2012 मीडिया क्विज़ कोलकाता राउंड के विजेता बने हैं। दोनों की टीम ने 70 प्वाइंट का स्कोर किया। मुंबई में ग्रांड फिनाले का आयोजन 29 जून को होगा। मीडिया क्विज, विभिन्न मीडिया प्रोफेशनलों को एक मंच पर लाने का काम करता है और प्रतिभागियों को एक-दूसरे से प्रतियोगिता करने का मौका प्रदान करता है। यह विज्ञापन औऱ मीडिया एजेंसियों, कॉरपोरेट घरानों, मीडिया घरानों और छात्रों सभी के लिए खुला है। अमर उजाला मीडिया क्विज 2012 में, दो सदस्यों की कोई भी टीम, प्रवेश शुल्क देकर भाग ले सकती है। इस वर्ष, ऑडियंस राउंड को ओपन मैगजीन प्रजेन्ट कर रही है। माई एफएम एसोसिएट स्पॉन्सर है, जबकि इमामी मर्चन्डाइज़ (माल) प्रायोजक है। एमपीजी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर, मोहित जोशी, और लिंटास मीडिया समूह के सीईओ, सुरेश बालकृष्णन ने मीडिया क्विज़ के दिल्ली राउंड का संचालन किया था। गौरतलब है कि, 2011 में, मुंबई की एचयूएल-आईएमआरबी टीम जिसमें अमेया सामंत, आईएमआरबी और प्रदीप रामनाथन, एचयूएल से थे, विजेता बने थे। पिछले वर्षों की तरह, इस वर्ष भी मीडिया क्वोशन्ट चार शहरों में आयोजित किया जा रहा है। ये शहर हैं नईदिल्ली (20 जून), कोलकता (22 जून), बैंगलोर (27 जून) और मुंबई में 29 जून को आयोजित किया जाएगा। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स