होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कुछ यूं अमर उजाला ने बचाई 20 वर्षीय युवा की जिंदगी...

कुछ यूं अमर उजाला ने बचाई 20 वर्षीय युवा की जिंदगी...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से एक 20 वर्षीय युवा की जिंदगी बच गई। फाउंडेशन ने आर्थिक मदद कर मौत के करीब जा रहे अमित की किडनी ट्रांसप्लांट कराई और उसे एक नई जिंदगी दी। आर्थिक रूप से कमजोर अमित को ऑपरेशन क

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से एक 20 वर्षीय युवा की जिंदगी बच गई। फाउंडेशन ने आर्थिक मदद कर मौत के करीब जा रहे अमित की किडनी ट्रांसप्लांट कराई और उसे एक नई जिंदगी दी।

आर्थिक रूप से कमजोर अमित को ऑपरेशन के लिए साढ़े आठ लाख रुपए की जरूरत थी, जिसमें फाउंडेशन की मदद से सवा सात लाख रुपए की बड़ी मदद उसको मिली है।

अमित का किडनी ट्रांसप्लांट 11 मार्च को दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल में डॉ. एच. जौहरी, डॉ. सुधीर चड्ढा, डॉ. विपिन त्यागी, डॉ. मृणाल पावा की टीम ने अमित के किडनी ट्रांसप्लांट का सफल ऑपरेशन किया। अमित और उसे किडनी देने वाली उसकी मां अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। अस्पताल में 15 दिनों तक रुकने के बाद दोनों को छुट्टी दे दी जाएगी। ऑपरेशन से चार दिन पहले ही दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

दरअसल, कुछ समय पहले सेना की भर्ती में हुए शारीरिक परीक्षण के दौरान अमित को अपनी किडनी खराब होने की जानकारी मिली थी। सेना की भर्ती में दौड़ के दौरान अचानक उसका बीपी बढ़ गया, तब फौजी अफसरों ने उसे अपना मेडिकल ट्रीटमेंट कराने को कहा। जांच कराने पर पता चला कि अमित की दोनों किडनी खराब हो गई हैं। कुछ ही दिनों में अमित डायलिसिस पर आ गया और उसका इलाज सर गंगाराम हॉस्पिटल में शुरू हो गया। वहीं पर अमित की मां और उसकी किडनी का मिलान कराया गया, जिसमें ब्लड ग्रुप सहित हर चीज मिल गई, लेकिन रुपयों की दिक्कत चलते परिवार वाले उसे घर ले आए, क्योंकि ऑपरेशन के लिए साढ़े आठ लाख रुपए की दरकार थी। अमित के किसान पिता के लिए यह बहुत बड़ी रकम थी। इलाज के दौरान उन पर पांच लाख रुपए के कर्ज भी चढ़ गया था।  इसी दौरान कलेक्ट्रेट में अमर उजाला संवाददाता से उनकी मुलाकात हुई और खबर प्रकाशित होने के साथ ही मदद की बात आगे बढ़ी।

इस बारे में बात करते हुए अमर उजाला, अलीगढ़ के स्थानीय संपादक अरुण आदित्य कहते हैं कि अमर उजाला सिर्फ समाचारों तक ही सीमित नहीं है। हम पाठकों से मिले प्यार के जरिए उनके साथ एक परिवार के साथ जुड़े हुए हैं। हमारा ध्येय हमेशा से ही समाज की मदद करने का भी है। जब हमारे रिपोर्टर को ये बात पता चली कि पीड़ित की सहायता सरकार आचार सहिंता के चलते नहीं कर पा रही है, तो हमने इस मुद्दे पर अपने चेयरमैन से बात की और अमर उजाला फाउंडेशन के जरिए पीड़ित की हरसंभव मदद की कोशिश की। बड़ी बात ये है कि अलीगढ़ में हमारे ऑफिस भी कई लोग आए जिन्होंने खुले मन से मदद को हाथ बढ़ाए। हमने अमित के पिता के नाम से ही पैसा उनके अकाउंट में डलवाया ताकि सही समय पर उसका उपचार हो सके।

अमर उजाला फाउंडेशन ने अमित की मदद करने का बीड़ा उठाया। फाउंडेशन ने सबसे पहले 30 हजार रुपए की मदद की। इस मदद के साथ ही आम जनता से मदद भी की अपील की गई। देखते ही देखते कई मददगार आगे आए। कुछ ही दिनों में साढ़े तीन लाख रुपए के चेक एकत्र हो गए।

अमित के पिता ओंकार सिंह को उनके ही गांव सूरजमल में 2 मार्च को साढ़े तीन लाख रुपए के चेक दिए गए। इसके बाद एकत्र हुए 3 लाख 12502 रुपए के चेक 15 मार्च बुधवार को दिए गए। बुधवार को ही शाम तक 56 हजार रुपए के चेक और एकत्र हुए। इस तरह से फाउंडेशन ने अमित की मदद के लिए लगभग 7 लाख 25 हजार रुपए एकत्र कर पीड़ित परिजनों की मदद की और अमित की जिंदगी बचाने में अहम भूमिका अदा की।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

2 days ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

3 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

16 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago