होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अगस्ता वेस्टलैंड मामला: जांच के घेरे में आ सकते हैं कुछ बड़े पत्रकार!

अगस्ता वेस्टलैंड मामला: जांच के घेरे में आ सकते हैं कुछ बड़े पत्रकार!

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। अगस्ता वेस्टलैंड मामले की जांच के दायरे में अब कुछ वरिष्ठ भारतीय पत्रकार भी आ सकते हैं। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को इस संबंध में पत्रकार और लेखक हरि जयसिंह की एक याचिका सुनवाई के लिए स्वीकार कर ली है, जिसमें ये मांग की गई है कि सीबीआई

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

अगस्ता वेस्टलैंड मामले की जांच के दायरे में अब कुछ वरिष्ठ भारतीय पत्रकार भी आ सकते हैं। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को इस संबंध में पत्रकार और लेखक हरि जयसिंह की एक याचिका सुनवाई के लिए स्वीकार कर ली है, जिसमें ये मांग की गई है कि सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) इस मामले की जांच अब सुप्रीम कोर्ट के दायरे में करें, यानी सुप्रीम कोर्ट इस मामले में दखल दे।

न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा और न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा की पीठ ने जनहित याचिका दायर करने वाले वरिष्ठ पत्रकार हरि जयसिंह के वकील से कहा कि इसकी प्रतियां गृह मंत्रालय, सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय को दी जाएं।

इस याचिका में कहा गया है कि मामले की जांच कर रहे जांच ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय को अब तक की जांच की प्रगति का विवरण सीलबंद लिफाफे में अदालत में पेश करने का निर्देश दिया जाए।

हरि जयसिंह ने अपनी याचिका में अदालत से ये भी अनुरोध किया है कि कुछ मीडियाकर्मियों के भ्रष्ट आचरण में संलिप्त होने के आरोपों की जांच के लिए शीर्ष अदालत के ही सेवानिवृत्त न्यायाधीश या किसी अन्य प्रबुद्ध व्यक्ति के नेतृत्व में जांच आयोग गठित की जाए।

वकील जय अनंद देहादराइ के माध्यम से दायर जनहित याचिका में आरोप लगाया गया है कि 2013 में अगस्ता वेस्टलैंड की मूल कंपनी फिनमेकेनिका ने अपने खर्च पर कुछ भारतीय पत्रकारों की इटली यात्रा का इंतजाम करवाया था। इस यात्रा का सारा इंतजाम रक्षा सौदे में बिचौलिए क्रिश्चियन माइकल ने किया था। याचिका के मुताबिक, फिनमेकेनिका ने इस सौदे को 'मैनेज' करने के लिए माइकल को 217 करोड़ रुपए की रकम दी थी जिसमें 50 करोड़ रुपए मीडिया के लिए रखे गए थे। याचिकाकर्ता ने अदालत से मांग की है कि इस मामले से जिन पत्रकारों का नाम जुड़ रहा है, उन सबसे इस बारे में हलफनामा मांगा जाए और इसे सार्वजनिक किया जाए।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

14 hours ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

14 hours ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

16 hours ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

22 hours ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

1 day ago


बड़ी खबरें

'जी न्यूज' छोड़ 'न्यूज24' से जुड़े अखिलेश आनंद, संभालेंगे प्राइम टाइम बुलेटिन

'समाचार4मीडिया' के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, टीवी न्यूज की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा अखिलेश आनंद अब एक बार फिर 'न्यूज24' के साथ जुड़ गए हैं।

22 hours ago

इस बड़ी वजह से MIB ने न्यूज चैनलों की TRP पर चार हफ्तों के लिए लगाई रोक

फिलहाल यह व्यवस्था एक महीने के लिए लागू की जाएगी। इस दौरान न्यूज चैनल सामान्य रूप से प्रसारण करते रहेंगे, लेकिन उनकी दर्शक संख्या से जुड़े आंकड़े न तो मापे जाएंगे और न ही जारी किए जाएंगे।

15 hours ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

14 hours ago

टीवी टुडे नेटवर्क में स्वतंत्र निदेशक राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा, बोर्ड से हुए अलग

टीवी टुडे नेटवर्क (TV Today Network Limited) के नॉन-एग्जिक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा हो गया है

23 hours ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

14 hours ago