होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / TRAI और ब्रॉडकास्टर्स के बीच चल रहे विवाद में आया नया मोड़
TRAI और ब्रॉडकास्टर्स के बीच चल रहे विवाद में आया नया मोड़
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। ‘स्टार इंडिया’ और टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के बीच चल रहे टैरिफ ऑर्डर विवाद में जज द्वारा सुनवाई से इनकार करने पर यह मामला अब नए सिरे से मद्रास हाईकोर्ट में चलेगा।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
‘स्टार इंडिया’ और टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के बीच चल रहे टैरिफ ऑर्डर विवाद में जज द्वारा सुनवाई से इनकार करने पर यह मामला अब नए सिरे से मद्रास हाईकोर्ट में चलेगा।
इस मामले में ‘स्टार इंडिया’ और केंद्र सरकार अपना पक्ष तैयार कर चुके हैं। ट्राई अपने वकील के माध्यम से इसे जमा कराने की प्रक्रिया में जुटा हुआ था। कार्यवाही के अगले चरण में ऑल इंडिया डिजिटल केबल फेडरेशन (AIDCF) को अपना पक्ष रखना था। इसके बाद स्टार पक्ष को इस मामले में बहस करनी थी।
हालांकि अब चीफ जस्टिस द्वारा मामले की सुनवाई के लिए नई बेंच का गठन किया जाएगा। यह बेंच दोबारा से सभी पार्टियों का पक्ष सुनेगी। इसका नतीजा यह होगा कि ‘स्टार इंडिया’ और ‘AIDCF’ को एक बार फिर से अपना पक्ष कोर्ट के सामने रखना होगा।
मार्च की शुरुआत में ट्राई को अपने टैरिफ ऑर्डर को अधिसूचित (notify) करने की अनुमति देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट को 60 दिन के अंदर मामला सुलझाने के आदेश दिए थे। इस मामले में निर्णय देने के लिए दो जजों की बेंच पहले ही 30 दिन का समय ले चुकी है। दो दिन पूर्व ही मद्रास हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पद की शपथ लेने वालीं न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी द्वारा इस मामले में जल्द ही नई बेंच का गठन करने की उम्मीद है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स