होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / फिल्म की कम रेटिंग पर फैन्स का बिगड़ा मूड, स्टूडियों में की तोड़-फोड़, एंकर को भी पीटा
फिल्म की कम रेटिंग पर फैन्स का बिगड़ा मूड, स्टूडियों में की तोड़-फोड़, एंकर को भी पीटा
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। मीडिया या पत्रकार अकसर फिल्मों की परख रेटिंग का पैमाना तय कर करते हैं, लेकिन क्या हो जब कम रेटिंग के वजह से क्रेजी फैन्स का मूड खराब हो जाए और वे पत्रकार की धुनाई कर दें। दरअसल, कुछ ऐसा ही वाकया साउथ के सुपरस्टार पवन कल्याण को लेकर हुआ। पवन
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
मीडिया या पत्रकार अकसर फिल्मों की परख रेटिंग का पैमाना तय कर करते हैं, लेकिन क्या हो जब कम रेटिंग के वजह से क्रेजी फैन्स का मूड खराब हो जाए और वे पत्रकार की धुनाई कर दें। दरअसल, कुछ ऐसा ही वाकया साउथ के सुपरस्टार पवन कल्याण को लेकर हुआ। पवन कल्याण के फैन्स ने टीवी एंकर के साथ न केवल बदतमीजी की, बल्कि स्टूडियों में तोड़-फोड़ की है और वह भी सिर्फ इसलिए क्योंकि एंकर ने उनकी फिल्म को कम रेटिंग दी थी।
यह घटना 'माना टीवी' के स्टूडियो में हुई। बताया जा रहा है कि पवन कल्याण की फिल्म 'कटमरायूडू' देखने के बाद दो फैन्स काफी क्रेजी नजर आए तो उन्हें फिल्म के बारे में चर्चा करने के लिए स्टूडियो बुलाया गया। शो में पवन कल्याण की इसी फिल्म पर बातचीत की जा रही थी। इस दौरान एंकर ने फिल्म को पांच में से 3 स्टार रेटिंग दी, जिसके बाद शो खत्म होते ही दोनों फैन्स रेटिंग के बारे में एंकर से बहस करने लगे और आक्रामक हो गए। इसके बाद वे दोनों एंकर से फिल्म की लो रेटिंग के बारे में सफाई मांगने लगे। एंकर कुछ कह पाता कि उससे पहले ही उन्होंने उस पर बॉटल्स फेंकना शुरू कर दिया और स्टूडियों में तोड़-फोड़ करने लगे। हालात यहां तक पहुंच गए कि मारपीट शुरू हो गई।
जब तक बाकी स्टाफ बीच बचाव करने पहुंचा तब तक सेट को बुरी तरह बर्बाद कर दिया गया था। इस मामले का विडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
पवन कल्याण की 'कटमरायूडू' में श्रुति हासन भी हैं। यह फिल्म तमिल की हिट फिल्म 'वीरम' की तेलुगु रीमेक है।
यहां देखें विडियो:
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स