होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘आजतक केयर अवार्ड’ में कॉरपोरेट जगत को मिला सम्मान

‘आजतक केयर अवार्ड’ में कॉरपोरेट जगत को मिला सम्मान

टीवी टुडे नेटवर्क के न्यूज चैनल आजतक ने आजतक केयर अवार्ड के विजेताओं की घोषणा कल देर शाम होटल ताज पैलेस में की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी ने 12 विजेता कंपनियों को सम्मानित किया। साथ ही बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने आज तक केयर अवार्ड का एंथेम लॉन्च किया। इस पुरस्कार के जरिये उन कॉर्पोरेट संस्थाओं को सम्मानित किया जाता है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago

टीवी टुडे नेटवर्क के न्यूज चैनल आजतक ने आजतक केयर अवार्ड के विजेताओं की घोषणा कल देर शाम होटल ताज पैलेस में की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी ने 12 विजेता कंपनियों को सम्मानित किया। साथ ही बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने आज तक केयर अवार्ड का एंथेम लॉन्च किया। इस पुरस्कार के जरिये उन कॉर्पोरेट संस्थाओं को सम्मानित किया जाता है जिन्होने समाज को केन्द्र बिन्दु में रखते हुये विकास की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिये हैं। आज तक केयर अवार्ड 5 अलग-अलग श्रेणी शिक्षा, सशक्तीकरण, पर्यावरण, स्वास्थ एवं आजीविका के क्षेत्र में दिये गये। कार्यक्रम में टीवी टुडे नेटवर्क के सीईओ जॉय चक्रवर्ती ने कहा कि आज तक केयर अवार्ड कॉरपोरेट भारत के ऐसे वास्तविक दिग्गजों को सम्मानित औऱ प्रतिष्ठित करने के लिए टीवी टुडे नेटवर्क का महत्वपूर्ण प्रयास है। जिन्होंने समाज को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया है। हम ऐसी कंपनियों को देखते हैं, जो लाभ प्राप्त करते हुये कंपनीगत उद्देश्यों से बढ़कर कार्य करती हैं। और अपने व्यापक उद्देश्य के रूप में समाज के विकास पर जोर देती हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आजतक केयर अवार्ड एम्वे इंडिया एन्टर प्राइसेज प्रा. लि. औऱ पीवीआर लिमिटेंड को प्रदान किये गये, साथ ही पर्यावरण के क्षेत्र में सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड, डाबर इंडिया लिमिटेड और ओएनजीसी को सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य के लिये एलि लिली एण्ड कंपनी , जेके लक्ष्मी सीमेंट लिमिटेड और स्टैंडर्ड चार्टेड, सशक्तिकरण के लिए गीतांजलि जेम्स और माइक्रोसॉफ्ट कॉपोरेशन औऱ आजीविका के लिए भारत पेट्रोलियम कॉपोरेशन लिमिटेड और फस्ट सोर्स सॉल्युशन्स लिमिटेड को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

7 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

7 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

20 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

7 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

7 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

7 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

8 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

19 hours ago