होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सरकार चाहती है कि सब्जी-तेल चाहे जितना मिलावटी बिके पर मांस बिल्कुल ‘प्योर’ बिके: उर्मिलेश

सरकार चाहती है कि सब्जी-तेल चाहे जितना मिलावटी बिके पर मांस बिल्कुल ‘प्योर’ बिके: उर्मिलेश

उर्मिलेश वरिष्ठ पत्रकार ।। कपूर साहब, गोयल साहब, गुप्ता जी, शर्मा जी या सिंह साहब के बड़े-बड़े बूचड़खानों की बात यहां नहीं कर रहा हूं। यूपी में गैर-लाइसेंसी छोटे-मझोले मांस विक्रेताओं की दुकानें इधर कई दिनों से

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

उर्मिलेश

वरिष्ठ पत्रकार ।।

कपूर साहब, गोयल साहब, गुप्ता जी, शर्मा जी या सिंह साहब के बड़े-बड़े बूचड़खानों की बात यहां नहीं कर रहा हूं। यूपी में गैर-लाइसेंसी छोटे-मझोले मांस विक्रेताओं की दुकानें इधर कई दिनों से बंद हैं। इससे हजारों की आबादी रोजगार-विहीन हो गई है। लाखों प्रभावित हुए हैं। लोग लखनऊ की मशहूर टुंडे कवाब का मजा नहीं ले पा रहे हैं। सौ साल में पहली बार टुंडे कवाब वाले को अपनी दुकान बंद करनी पड़ी। लेकिन अपने मुहल्ले वाले पंडित जी की सब्जी की दुकान पर कोई असर नहीं। उन्हें सड़ियल पपीता और बजबजाती गोभी बेचने की पूरी आजादी है। उनके लिए शुद्धता का कोई लाइसेंस नहीं। जनतंत्र समावेशी जो है!

यूपी की प्राथमिकता फिलहाल मांस है। मांस खाने की चीज है और सब्जी-पनीर भी। सब्जी-पनीर बेचने वाले फिलहाल आजाद हैं, जो चाहे बेचें। सरकार चाहती है कि सब्जी और तेल आदि चाहे जितना मिलावटी बिके पर मांस बिल्कुल 'प्योर' बिके! इसलिए गली-गली दुकान लगाये मटन और अन्य मांस विक्रेताओं पर पाबंदी लगी है। सब्जी, सरसों तेल और आटा बेचने वालों पर फिलहाल ऐसी कोई पाबंदी नहीं। क्योंकि सब्जी, तेल और आटा तो हमेशा 'शुद्ध और पवित्र' ही बिकते हैं, इनके निर्माण और विक्रय में 'शुद्ध लोग' ही शामिल होते हैं!

बहरहाल, एक उपाय सूझ रहा है, जिससे यूपी में मटन और अन्य प्रकार के मांस के विक्रय को सर्वसुलभ किया जा सकता है! गली और सड़क छाप विक्रेताओं को 'बंगाल की खाड़ी' या 'अरब सागर' की तरफ बाहर ढकेलकर मुंबई या अहमदाबाद स्थित बड़ी कॉरपोरेट कंपनियों को इस लाभकारी धंधे में आने का आमंत्रण दिया जाय! शायद, वे बस इंतजार में होंगे। इससे उपभोक्ताओं को शीशे के वातानुकूलित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में रखा 'साफ-सुथरा मांस' मिला करेगा! वातानुकूलन से खराब मांस भी अच्छा लगने लगता है!

(साभार: फेसबुक वॉल से)

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

2 days ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

2 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

10 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago