होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकार अमित द्विवेदी ने शुरू किया ऑटोमोबाइल पर आधारित न्यूज पोर्टल
पत्रकार अमित द्विवेदी ने शुरू किया ऑटोमोबाइल पर आधारित न्यूज पोर्टल
प्रिंट मीडिया में ऑटो मोबाइल पर लगातार कॉलम लिखने वाले युवा पत्रकार अमित द्विवेदी अब ....
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
प्रिंट मीडिया में ऑटो मोबाइल पर लगातार कॉलम लिखने वाले युवा पत्रकार अमित द्विवेदी अब अपना डिजिटल वेंचर लेकर आए हैं। उन्होंने हिंदी का पहला ऑटोमोबाइल पर आधारित न्यूज पोर्टल ‘पॉवर ऑन व्हील’ (poweronwheel.com) शुरू किया है।
समाचार4मीडिया से बात करते हुए वेबसाइट के संस्थापक अमित द्विवेदी ने कहा, ‘कारों व बाइकों की बढ़ती बिक्री इस बात का सबूत है कि हमारे इकनॉमी में गाड़ियां कितनी महत्तवपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, इसकी जानकारी देश के तमाम अंग्रेजी माध्यमों से लोगों को मिल रही हैं लेकिन हिंदी में प्रेषित की जाने वाली सूचनाओं की अभी भी कमी है और यही सोचकर हमने एक ऐसा पोर्टल शुरू करने का फैसला किया है, जिसकी भाषा अपनी भाषा हो।’
अमित द्विवेदी इसके पहले कुछ समय तक अमर उजाला के डिजिटल न्यूज पोर्टल के साथ बतौर कंसलटेंट ऑटो एडिटर काम कर चुके हैं। इसके पहले उन्होंने ऑटोमोबाइल पर आधारित न्यूज पोर्टल 'www.farrata.com' शुरू किया था, जिसे किसी वजह से बंद कर दिया गया था।
‘पॉवर ऑन व्हील’ नाम के इस पोर्टल में कार रिव्यू, बाइक रिव्यू, ऑटो न्यूज, कमर्शियल व्हेकल, रीडर्स कॉर्नर जैसे दिलचस्प कॉलम दिए गए हैं।
अमित द्विवेदी ‘दैनिक जागरण’, ‘अमर उजाला’, ‘हिन्दुस्तान’ और ‘नेटवर्क18’ में काम कर चुके हैं। उन्होंने 2009 में नेटवर्क18 की इंग्लिश ऑटो मैगजीन ‘ओवरड्राइव’ का हिंदी एडिशन भी मुंबई से लॉन्च किया था। अमित अभी भी दैनिक जागरण के लिए हर माह 'ऑटो ड्राइव' नाम से एक सफल संस्करण निकाल रहे हैं, साथ ही अपनी इवेंट कंपनी ‘मीडिया वायर’ का संचालन कर रहे हैं।
समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया में हम अपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स