होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / एक नई वेबसाइट ने दी दस्तक, वायरल कंटेंट पर रहेगा जोर...

एक नई वेबसाइट ने दी दस्तक, वायरल कंटेंट पर रहेगा जोर...

<p style="text-align: justify;"><strong>अनुप्रेरणा ।।</strong></p> <p style="text-align: justify;">डिजिटल के जमाने में आजकल हर दिन एक नई साइट लॉन्च हो रही है। हर कोई इंटरनेट से ही सारी इंफॉरमेशन इकट्ठा कर लेता है। ऐसे में मुकाबला बहुत तगड़ा है और फिर जहां, 'हिन्दुस्तान', 'नवभारत टाइम्स', 'दैनिक जागरण' और 'दैनिक भास्कर' जैसी मझी हुई वेबसाइट्स पहले

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

अनुप्रेरणा ।।

डिजिटल के जमाने में आजकल हर दिन एक नई साइट लॉन्च हो रही है। हर कोई इंटरनेट से ही सारी इंफॉरमेशन इकट्ठा कर लेता है। ऐसे में मुकाबला बहुत तगड़ा है और फिर जहां, 'हिन्दुस्तान', 'नवभारत टाइम्स', 'दैनिक जागरण' और 'दैनिक भास्कर' जैसी मझी हुई वेबसाइट्स पहले से मौजूद हों, वहां कहां कोई नई साइट टिक पाती है, लेकिन इसी चैलेंज को सामने रखते हुए एक नई वेबसाइट मार्केट में आई है स्टोरीहाउ.इन (www.storyhow.in) के नाम से।

इस नई वेबसाइट को कुछ युवाओं ने मिलकर शुरू किया है। चार से पांच लोगों को लेकर चलने वाली ये साइट किसी राजनीति या हार्ड कोर न्यूज पर फोकस नहीं करती है, बल्कि दिल्ली की खबरें, ग्राउंड लेवल की सच्चाई, लाइफस्टाइल, दिल्ली का फैशन व खाना, ब्लॉग, विचार और प्रेरित कहानियों जैसे सेक्शन पर काम करती है। ये दो भाषाओं में तैयार हुई है। हिंदी पर काम शुरू हो गया है और जल्द ही अंग्रेजी में भी काम शुरू होने जा रहा है। फिलहाल तीन से चार लोग मिलकर इसका पूरा काम देख रहे हैं।

बड़ी फोटो और छोटा कॉटेंट, इस नए लुक के साथ ये साइट तैयार हुई है। ये साइट विडियो और छोटे विजुअल पर भी काम करती है। इनका खुद का यू-ट्यूब चैनल भी है।

'मिथ मीडिया' नाम का एक प्रॉडक्शन हाउस चलाने वाले नितिन शर्मा को लिखने-पढ़ने का काफी शौक है, नितिन ने अपनी युवा टीम के साथ चंद महीनों पहले दिल्ली की छोटी-छोटी बातों और रोचक चीजों पर लिखना शुरू किया और कुछ महीनों के अंदर ही ये वेबसाइट तैयार हो गई। जनवरी 2017 में शुरू ये नई वेबसाइट www.storyhow.in में नए और युवा कलाकारों का एक प्लेटफॉर्म मिलता है। उनकी प्रेरक स्टोरियां लोगों के लिए प्रेरणा बनती हैं।

कोर टीम

इस बेवसाइट से जुड़े चारों लोग, अपने ब्लॉग पर लिखते हैं, एक प्रॉडक्शन हाउस में वॉयस ओवर पर काम करते हैं, छोटे-छोटे कंटेंट बनाते हैं, रेडियो के लिए स्क्रिप्ट और कई क्रिएटिव काम से जुड़े हैं। ये वेबसाइट कंपनी मिथ मीडिया सॉल्यूशन के बैनर तले आती है। मिथ मीडिया रेडियो और टीवी स्टूडियो अकॉस्टिक्स के लिए एक बड़ा नाम है। कंपनी का अकॉस्टिक्स वाला डिपार्टमेंट मिथिलेश मिश्रा हैंडल करते हैं। 'स्टोरीहाउ' टीम में नितेश उपाध्याय, प्राची पांडे, आकाश शर्मा, नितिन सिंह और महिमा हैं। ये वेबसाइट मुख्य रूप से नितिन शर्मा देखते हैं जो वायरल खबरों पर काम करते हैं। ये वायरल और ट्रेंडी सबजेक्ट्स पर कुछ न कुछ नया करते हैं, कभी विडियो बनाते हैं, तो कभी जोक्स और सटायर के रूप में स्टोरी लिखते हैं।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

2 days ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

2 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

12 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago