होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अपना ये गुनाह छिपाने के लिए एक आरोपी ने खरीद ली अखबार की एक हजार प्रतियां...
अपना ये गुनाह छिपाने के लिए एक आरोपी ने खरीद ली अखबार की एक हजार प्रतियां...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। अमेरिका के न्यूयॉर्क से एक ऐसा मामला संज्ञान में आया है जिसे सुनकर शायद आप सोच में पड़ जाएंगे कि
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
43 साल के जोसेफ टैलबॉट को पुलिस ने 20 दिसबंर को इसलिए गिरफ्तार किया था, क्योंकि वह शराब पीकर गाड़ी चला रहा था और जांच के लिए उसने अपने अंगुलियों के निशान देने से भी मना कर दिया था। इतना ही नहीं उसने फोटो खिंचवाने से भी यह कहते हुए इनकार कर दिया था कि वह नहीं चाहता है कि उसकी फोटो अखबार में छपे और उसकी बदनामी हो जाए।
लेकिन जब इस मामले की जानकारी ‘टाइम्स ऑफ वाइने’ नामक स्थानीय अखबार को मिली तो अखबार ने जोसेफ की फोटो को जेल के रिकॉर्ड से निकाल खबर के साथ छाप दी।
अखबार के मुताबिक, इस आरोपी को जैसे ही पता चला कि अखबार में उसकी फोटो छपी है उसने तुरंत अखबार की एक हजार से ज्यादा प्रतियां खरीद लीं जिससे कि उसके आसपास रहने वाले लोगों को उसके बारे में पता न लग जाए कि पुलिस ने उसे पकड़ा था।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स