होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / हमलावरों की भेंट चढ़ा एक और पत्रकार
हमलावरों की भेंट चढ़ा एक और पत्रकार
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। देश के विभिन्न हिस्सों पर पत्रकारों पर हमलों की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जिनमें कई पत्रकारों की मौत भी हो चुकी है। इसी कड़ी में अब एक मामला और जुड़ गया है। साप्ताहिक मै
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
देश के विभिन्न हिस्सों पर पत्रकारों पर हमलों की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जिनमें कई पत्रकारों की मौत भी हो चुकी है। इसी कड़ी में अब एक मामला और जुड़ गया है।
साप्ताहिक मैगजीन के पत्रकार की कुछ हथियारबंद लोगों ने हत्या कर दी। बताया जाता है कि तमिलनाडु के सत्तूर में सोमवार शाम को 43 वर्षीय एस कार्तिगेय सेल्वान (S. Karthigai Selvan) नामक पत्रकार पर उस समय हमला हुआ, जब वह हाईवे पर स्थित तमिलनाडु होटल पर बैठे हुए थे।
पुलिस अधीक्षक एम राजराजन का कहना है कि सेल्वान तमिलनाडु होटल में पार्टनर भी थे। एक महीने पहले ही इस होटल का शुभारंभ हुआ था। हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्या के बाद से पत्रकार की पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स