होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ...इस रेडियो नेटवर्क ने लॉन्च किया देश का पहला इंटरनेशनल नेटवर्क ब्रैंड
...इस रेडियो नेटवर्क ने लॉन्च किया देश का पहला इंटरनेशनल नेटवर्क ब्रैंड
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। दिल्ली और मुंबई में करीब पांच साल पहले खुद को इंटरनेशनल फा
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
इसके साथ ही रेडियो वन अकेला ऐसा नेटवर्क बन गया है, जो तीन बड़े रेडियो मार्केट में इंटरनेशनल प्रॉडक्ट ऑफर कर रहा है। अब रेडियो वन ने नए लोगो (new logo) और नए ऑनएयर एलीमेंट (on air elements) के साथ अपने इंटरनेशनल नेटवर्क ब्रैंड को रीलॉन्च करने का निर्णय लिया है।
‘रेडियो वन’ के एमडी और सीईओ विनीत सिंह हुक्मानी का कहना है, ‘हमने महसूस किया था कि दिल्ली-मुंबई और बेंगलुरु में 25 मिलियन से ज्यादा ऐसे उच्च शिक्षित भारतीय हैं, जिन्हें हम ‘इंटरनेशनल इंडियंस’ कहना पसंद करते हैं। ये इंटरनेशनल इंडियंस अंग्रेजी अखबार पढ़ते हैं और इंटरनेशनल टेलिविजन देखते हैं और इंटरनेट का भी काफी इस्तेमाल करते हैं। हमने ऐसे ऑडियंस को टार्गेट किया।’
हुक्मानी ने कहा, ‘हमने बेंगलुरु में इंटरनेशन फार्मेट लॉन्च किया है और दिल्ली-मुंबई में कुछ स्पेशल कंटेंट के साथ इसे रीलॉन्च किया है।’
उन्होंने बताया कि 94.3 रेडियो वन दिल्ली-मुंबई और बेंगलुरु में इंटरनेशनल फार्मेट के साथ ही यह पुणे, कोलकाता, चेन्नई और अहमदाबाद में अपना हिन्दी फार्मेट जारी रखेगा। इसने कोलकाता और अहमदाबाद में सबसे पहले हिन्दी रेट्रो फार्मेट (Hindi Retro formats) लॉन्च किए थे और इसी ने चेन्नई में सबसे पहले बॉलिवुड स्टेशन लॉन्च किया था।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स