होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कोलकाता में मिर्ची और बिग एफएम का जलवा
कोलकाता में मिर्ची और बिग एफएम का जलवा
<p><span style=font-size: 10pt; line-height: 115%; color: black;>रोबिन थॉमस</span></p> <div><span st
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
रोबिन थॉमस
कोलकाता मार्केट के लिए रैम के 15 हफ्तों के रुझानों के आंकड़ों से पता चलता है कि कोलकातावासी रेडियो मिर्ची और बिग एफएम के दीवाने हैं। रेडियो मिर्ची पहली पायदान पर है, बिग एफएम दूसरे पायदान पर तथा फ्रेंड्स एफएम तीसरे स्थान पर चल रहा है, जबकि आमार एफएम जो अभी चौथे स्थान पर है, धीर-धीरे तीसरी पायदान की ओर कदम बढ़ा रहा है।
रेड एफ एम, फीवर एफएम, मिआउ एफएम तथा रेडियो वन पांचवे स्थान के लिए लड़ रहे हैं। इनमें फीवर एफएम तथा रेड एफएम के मार्केट शेयर में ज्यादा फर्क न होने से पांचवें स्थान के लिए कोई एक स्पष्ट विजेता नहीं बन पाया। इनके अतिरिक्त इस मार्केट में पावर एफएम, एआईआर एफएम-1, रेनबो, एआईआर एफएम-2 गोल्ड, आकाशवाणी तथा विविध भारती अन्य खिलाड़ी हैं।
टैग्स