होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / शोभना भरतिया, राजदीप, शेखर गुप्ता, श्रवण गर्ग और आलोक मेहता राष्ट्रीय एकता परिषद में
शोभना भरतिया, राजदीप, शेखर गुप्ता, श्रवण गर्ग और आलोक मेहता राष्ट्रीय एकता परिषद में
<p><b>समाचार4मीडिया ब्यूरो</b></p> <div>कल प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय एकता परिषद को पु
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो
कल प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय एकता परिषद को पुनर्गठित कर दिया गया। इस परिषद में समाज के अलग-अलग क्षेत्रों से 147 लोगों को शामिल किया गया है, जिनमें तकरीबन 20 लोग लोग मीडिया क्षेत्र से हैं। पहले ही ऐसी चर्चा थी कि राष्ट्रीय जनमत तैयार करने में मीडिया की अहम भूमिका के मद्देनजर विभिन्न समाचार माध्यमों के कुछ प्रतिनिधियों को सदस्य बनाया जाएगा। इनमें ‘द हिंदू’ के एन. रवि, इंडियन एक्सप्रेस के शेखर गुप्ता, पीटीआई के एमके राजदान, हिंदुस्तान टाइम्स की शोभना भरतिया, नईदुनिया के आलोक मेहता, टाइम्स ऑफ इंडिया के दिलीप पडगांवकर, एनडीटीवी की बरखा दत्त तथा सीएनएन-आईबीएन के राजदीप सरदेसाई और दैनिक भास्कर के समूह संपादक श्रवण गर्ग प्रमुख हैं।
सरकार की यह कोशिश है कि ये सभी राष्ट्रीय एकता, आतंकवाद, नक्सलवाद व आंतरिक सुरक्षा के मसले पर सरकार को अपनी राय दें। समाज के अन्य क्षेत्रों से भी कई बड़ी हस्तियों को इस परिषद में शामिल किया गया है।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं।
टैग्स