होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / टेलीविजन आज भी सबसे ज्यादा विज्ञापन लाता है : उदय शंकर

टेलीविजन आज भी सबसे ज्यादा विज्ञापन लाता है : उदय शंकर

<p>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो</p> <div>मीडिया के बड़े नामों में कुछ ने गोआफेस्ट 2010 में पैनल चर्चा मे

समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो

मीडिया के बड़े नामों में कुछ ने गोआफेस्ट 2010 में पैनल चर्चा में भाग लिया। इनमें लोडेस्टार यूनीवर्स के शशि सिन्हा, टाइम्स समूह के भास्कर दास, स्टार इंडिया के उदय शंकर और यूटीवी के रोनी स्क्रीवाला ने भाग लिया। चर्चा का विषय ‘एडवरटाइजिंग रेवन्यू में कैसे वृद्धि की जाए।
 
सिन्हा ने आंकड़ों की मदद से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, “विश्व में मीडिया पर औसत खर्च सकल घरेलू उद्योग का 0.8 प्रतिशत है, जबकि भारत में यह केवल 0.4 प्रतिशत है। टेलीविजन और मैगजीन जैसे कोर मीडिया में यह असर साफ झलकता है। इंटरनेट और रेडियो के उपयोग के मुकाबले टेलीविजन के उपयोग में एक बड़ा अंतर है। जबकि, विज्ञापन में वर्ष 2009 में 29 फीसदी वृद्धि हुई, फिर भी हम इसे रेवन्यू में नहीं बदल सके। साथ ही उन्होंने कहा कि मीडिया में प्रति हजार लागत पर ध्यान देने से काफी फायदा होगा। वर्तमान में भारत में प्रति हजार लागत मूल्य अन्य देशों की अपेक्षा काफी कम है।”
 
भास्कर दास ने मैग्ना स्टडी का हवाला देते हुए कहा कि प्रिंट इंडस्ट्री अगले छह वर्षों में 13 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी। उन्होंने कहा, “हम लोग काफी अच्छा कर रहे हैं। उद्योग को पिछले साल लागत में वृद्धि और मांग में कमी से समस्या का सामना करना पड़ा, और उसके बाद महानगरों से द्वितीय और तृतीय श्रेणी के शहरों में हमने ध्यान केंद्रित किया। लेकिन अब, फिर से इस क्षेत्र में वृद्धि शुरू हो गई है। उन्होंने आगे कहा कि इंडस्ट्री के ग्रोथ के लिए हमें नए सिरे से सोचने की जरूरत है।”
 
स्टार इंडिया के उदय शंकर ने कहा, “ब्रॉडकास्ट इंडस्ट्री, मीडिया और इंटरटेनमेंट में विज्ञापन का सबसे बड़ा स्रोत है। टेलीविजन से प्रिंट की अपेक्षा राजस्व पिछले साल 45 प्रतिशत ज्यादा मिला। उन्होंने कहा, टेलीविजन की पहुंच 52 करोड़ लोगों के पास है, जबकि, प्रिंट 17.5 करोड़ लोगों के पास पहुंचता है और मोबाइल 39 करोड़ लोगों के पास पहुंच रहा है यानी टेलीविजन की पहुंच काफी ज्यादा है।”
 
रोनी स्क्रीवाला उदय शंकर की ज्यादातर बातों से सहमत थे। उन्होंने कहा, “मूल्य में वृद्धि के कारण नए ग्रोथ की संभावना कम हो गई है। मांग और पूर्ति में बड़ा अंतर है। इंडस्ट्री के लोगों को इसके लिए आगे आना होगा।”
 
परिचर्चा में इस बात पर  लगभग सबकी सहमति बनी कि भारत में विज्ञापन लागत पर ध्यान देने की जरुरत है ।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

19 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

19 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

21 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

23 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

19 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

20 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

13 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

10 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

21 hours ago