होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / हमने कभी एडिटोरियल स्पेस नहीं बेचा : शैलेन्द्र गुप्ता

हमने कभी एडिटोरियल स्पेस नहीं बेचा : शैलेन्द्र गुप्ता

<p>समाचार4मीडिया ब्यूरो</p> <div>पेड न्यूज मामले पर जागरण प्रबन्धन की ओर से सफाई देते हुए जागरण प्रक

समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो

पेड न्यूज मामले पर जागरण प्रबन्धन की ओर से सफाई देते हुए जागरण प्रकाशन के निदेशक शैलेन्द्र गुप्ता ने समाचार4मीडिया को भेजे हुए एक ई-मेल में यह स्पष्ट किया है कि हमने कभी भी अखबार का एडिटोरियल स्पेस नहीं बेचा। इस संदर्भ में जो भी बातें आ रही हैं वे बेबुनियाद हैं। गौरतलब है कि प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने दो समाचार पत्र ‘अमर उजाला’ और ‘दैनिक जागरण’ को पेड न्यूज का दोषी पाया है। काउंसिल के मुताबिक इन दोनों समाचारपत्रों ने उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव से पहले अपने एडिटोरियल स्पेस का इस्तेमाल विज्ञापन के रुप में किया।
 
चुनाव आयोग को इस संबंध में कार्रवाई करने के लिए काउंसिल ने सभी जरूरी कागजात भेज दिए हैं। इन समाचारपत्रों ने राष्ट्रीय परिवर्तन दल के उम्मीदवार के विरोधी उम्मीदवार के पक्ष में एकतरफा समाचार विज्ञापन के रुप में प्रकाशित किया था। इसकी शिकायत पूर्व विधायक योगेन्द्र कुमार ने की थी।
 
दूसरी तरफ अमर उजाला की तरफ से इस संदर्भ में समाचार4मीडिया से बात करते हुए अमर उजाला के मार्केटिंग प्रेसीडेंट सुनील मुतरेजा ने बताया, “अमर उजाला कभी भी पेड न्यूज मामले में दोषी नहीं रहा जब और अखबारों का नाम इस सिलसिले में लिया जा रहा था तभी हम पाक साफ थे।“
 
प्रेस काउंसिल ने 31 मार्च की बैठक में कहा था कि आइटम का स्वरूप ऐसा है कि आम आदमी के लिए यह न्यूज़ की तरह लगता है और “विज्ञापन” शब्द उम्मीदवार के द्वारा अपील के रूप में एकदम नीचे छोटे से बॉक्स में दिखता है। यह पत्रकारिता के मापदंडो पर अनैतिक ही नहीं, चुनाव के नियमों का भी उल्लंघन है।”
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

7 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

7 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

9 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

11 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

22 hours ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

7 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

9 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 hour ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

9 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

5 hours ago