होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सोनिया गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी के चलते कश्मीरी अखबार सील
सोनिया गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी के चलते कश्मीरी अखबार सील
<p>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो</p> <div>कश्मीर में एक उर्दू अखबार पर कश्मीर प्रशासन ने पाबंदी लगा दी है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
कश्मीर में एक उर्दू अखबार पर कश्मीर प्रशासन ने पाबंदी लगा दी है। यह पाबंदी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और स्टेट कांग्रेस मुख्य सैफुद्दीन की फोटो के साथ अपमानजनक “कैप्शन” लगाने की वजह से लगाई गई है।
श्रीनगर जिला प्रसाशन ने सोमवार को पुलिस को ‘अलसाफा’ न्यूज पेपर की ऑफिस सील करने का आदेश जारी किया और अखबार के संपादक अशरफ शब्बान को 23 जून से पहले जिला मजिस्ट्रेट के सामने अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है।
इस अखबार ने 30 मई को सोनिया गांधी और जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के प्रमुख सैफुद्दीन सोज की संयुक्त फोटो पर आपत्तिजनक कैप्शन लगाया था।
इसके सदर्भ में जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि अखबार में की गई टिप्पणी बहुत ही अपमानजनक और अभद्र थी जिससे अराजकता फैल सकती थी।
कश्मीर जर्नलिस्ट एसोसिएशन और अन्य पत्रकार संस्थाओं ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है।
श्रीनगर के एक अंग्रेजी अखबार के एडिटर बशीर मंज़ार ने बताया कि “अलसाफा” ने पत्रकारिता के एथिक्स, नियम और प्रेसकोड का उल्लंघन किया है। इसलिए सरकार द्वारा उठाया गया यह कदम सराहनीय है।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09999064949 / 09818848564 पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स