होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / नेविल शाह मुद्रा उत्तर-पूर्व के क्रिएटिव डायरेक्टर नियुक्त
नेविल शाह मुद्रा उत्तर-पूर्व के क्रिएटिव डायरेक्टर नियुक्त
<p>समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो</p> <div>नेविल शाह ने मुद्रा उत्तर और पूर्व के क्रिएटिव डायरेक्टर का पद
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
नेविल शाह ने मुद्रा उत्तर और पूर्व के क्रिएटिव डायरेक्टर का पद संभाला है। शाह के पोर्टफोलियो में मुद्रा उत्तर और पूर्व के क्लाइंट शामिल होंगे, जिसमें डाबर, एचबीओ, फिलिप्स, रिगले और यूनीसेफ प्रमुख है।
शाह की नियुक्ति पर मुद्रा के उत्तर-पूर्व के एक्जीक्यूटिव वायस प्रेसिडेंट और प्रमुख अजय नक्वी ने कहा, “नेविले के हमारी टीम में शामिल होने से दिल्ली और कोलकाता के ग्राहकों को ताजा समाधान देने में मदद मिलेगी। उनका विस्तृत अनुभव मुद्रा उत्तर-पूर्व को एक नई उंचाई प्रदान करेगा।”
मुद्रा में ज्वाइनिंग पर शाह ने कहा, “जब आप मुद्रा में ज्वाइन करते हो तो आप एक संस्कृति को ज्वाइन करते हो, और मैं आशा करता हूं कि इसे एक नई ऊंचाई दे सकूंगा।”
शाह इससे पहले टीबीडब्ल्यूए मुंबई में चार वर्षों से कार्यरत थे, जहां वे सेट मैक्स, बीपीएल मोबाइल, स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक और बजाज एलियांज जीवन बीमा के अलावा कई अन्य ब्रांडों को देखते थे।
शाह सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से स्नातक हैं। शाह को थियेटर, पटकथा लेखन, अभिनय, विज्ञापन जैसे क्षेत्रों का अनुभव है। अभी हाल ही में शाह ने अटलांटा में क्रिएटिव सर्कस में कॉपीराइट प्रोग्राम में भाग लिया है।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09999064949 / 09818848564 पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स