होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / न्यूज एक्सप्रेस चैनल के पहले लॉन्च होगा साप्ताहिक अखबार
न्यूज एक्सप्रेस चैनल के पहले लॉन्च होगा साप्ताहिक अखबार
<p><strong>रण विजय प्रताप सिंह </strong></p> <div><strong>समाचार4मीडिया.कॉम</strong></div>
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
रण विजय प्रताप सिंह
समाचार4मीडिया.कॉम
साईं प्रसाद मीडिया समूह द्वारा 24 घंटे के ख़बरिया चैनल, न्यूज़ एक्सप्रेस के लॉन्चिंग की तैयारी जोरों पर है और इसके, अप्रैल में लॉन्च होने की संभावना है। लेकिन, समूह उसके पहले एक साप्ताहिक अखबार लॉन्च करने की योजना पर भी काम कर रहा है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो फरवरी में यह अखबार लॉन्च हो जाएगा। गौरतलब है कि समूह फिल्म प्रोडक्शन की दुनिया में पहले ही कदम रख चुका है।
समाचार4मीडिया से बात करते हुए, न्यूज़ एक्सप्रेस के चैनल हेड मुकेश कुमार ने बताया कि चैनल की लॉन्चिंग की तैयारी पूरे जोरों पर है। लेकिन, उसके पहले हम एक साप्ताहिक अखबार लॉन्च करने की योजना पर भी काम कर रहे हैं और सब कुछ ठीक रहा तो यह फरवरी में लॉन्च हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यह ब्रॉडशीट की बजाय टैबलॉयड फॉर्मेट में होगा। कंटेंट की बाबत, उन्होंने बताया कि उस पर हम विचार कर रहें हैं। न्यूज़ चैनल की लॉन्चिंग के पहले, अखबार लॉन्च करने के मुद्दे पर, कुमार ने कहा कि कई योजनाओं पर काम चल रहा है और हम फिल्म प्रोडक्शन के क्षेत्र में पहले ही कदम रख चुके हैं। संस्थान में नए लोगों की भर्ती को लेकर उन्होंने कहा कि तकनीकी और बेहद जरूरी लोग पहले से ही काम कर रहें हैं लेकिन महीनें के अंत तक, हम नए लोगों की भर्ती की विधिवत शुरुआत कर देंगे। कुमार, ने यह भी बताया कि न्यूज़ एक्सप्रेस देश का पहला हाई डेफनीशन नेशनल हिंदी न्यूज़ चैनल होगा।
सूत्रों के मुताबिक, चैनल सेट अप के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखने वाले श्याम साल्वी बतौर टेक्निकल कंसल्टेंट न्यूज़ एक्सप्रेस के साथ अपनी जिम्मेदारी पहले से ही निभा रहे हैं। वहीं, हाल ही में बतौर एचआर हेड, नवीन जैन ने भी ज्वाइन किया है। सूत्रों के मुताबिक, नोएडा सेक्टर 63 में न्यूज़ एक्सप्रेस के ऑफिस का निमार्ण तेजी से चल रहा है और इसके कुछ हिस्सों में बैठकर काम भी होने लगा है।
टैग्स